आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
आज देशभर में बैंकों की हड़ताल, दिवाली पर इन चार दिन बंद रहेंगे बैंक
आज देश भर में ज्यादातर बैंकों में दो यूनियन से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा दिवाली की छुट्टियों के चलते भी बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। इस हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पी चिदंबरम को जमानत मिलेगी या नहीं, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
आईएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाएगा। दिल्ली उच्च न्यायालय ने चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी जिसपर कल फैसला आएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड पंचायत चुनाव नतीजे: 'छोटी सरकार' बनाने में निर्दलियों का दबदबा, मतगणना जारी
पंचायत चुनाव के तहत मतपत्रों की गणना में राज्य निर्वाचन आयोग सोमवार देर रात तक ग्राम प्रधान पदों पर 80 प्रतिशत परिणाम ही घोषित कर पाया। जिला पंचायत सदस्यों के 356 पदों में से 45 के परिणाम ही घोषित हो पाए थे। इनमें से अधिकतर जिलों में भाजपा को झटका लगा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
चिन्मयानंद प्रकरण: हाईकोर्ट में एसआईटी आज पेश करेगी जांच रिपोर्ट
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद और एलएलएम की छात्रा प्रकरण में एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट पूरी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक करीब दो सौ पन्नों की इस जांच रिपोर्ट में सबूत के तौर पर तमाम लोगों के बयान, आरोपियों के मोबाइल डाटा और आवाज मिलान की रिपोर्ट को शामिल किया गया है। ईकोर्ट में यह जांच रिपोर्ट आज पेश की जानी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
डीयू में आज होगा दिवाली मेले का आयोजन, मनोज तिवारी समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में वीमेंस एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को दिवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. योगेश कुमार त्यागी व मुख्य अतिथि सांसद मनोज तिवारी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को मिला यूपी का समर्थन, आज से नहीं चलेंगी बसें
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के पहिये आज थम जाएंगे। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। उधर, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का दावा है कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
15 हजार अस्थायी शिक्षकों के मामले की आज हो सकती है सुनवाई
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 15 हजार पीटीए, पैटा, पैरा, ग्रामीण विद्या उपासकों के सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामले की आज सुनवाई होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर