फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   two employees unions called bank strike on tuesday 22 october

आज देशभर में बैंकों की हड़ताल, दिवाली पर इन चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Tue, 22 Oct 2019 07:26 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 22 Oct 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
two employees unions called bank strike on tuesday 22 october

आज देश भर में ज्यादातर बैंकों में दो यूनियन से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा दिवाली की छुट्टियों के चलते भी बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। इस हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि उनके यहां पर हड़ताल का असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन


कर्मचारी संगठनों की इस घोषणा से त्योहारी सीजन में बैंकिग कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं। 

विज्ञापन

इन संगठनों ने बुलाई हड़ताल

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाई यूनियन (एआईबीईए) और बैंक इंप्लाई फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हड़ताल बुलाई है। बैंकों के प्रस्तावित विलय और जमा पर गिरती ब्याज दरों का विरोध करने के लिए यह हड़ताल होगी। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उनके यहां पर इस हड़ताल का असर देखने को नहीं मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सिंडिकेट बैंक जैसे तमाम सरकारी बैंकों में इस हड़ताल का असर देखने को मिलेगा, क्योंकि इन बैंकों में ये दो यूनियन से जुड़े कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात संगठन नहीं लेंगे भाग

बैंकों के सात यूनियन इस हड़ताल में हिस्सा नहीं लेंगे। इन सात संगठनों में से तीन कर्मचारी और चार अधिकारियों के संगठन हैं। पिछली बार बैंक कर्मचारियों ने 26 और 27 सितंबर को हड़ताल की घोषणा की थी, लेकिन फिर इसको वापस ले लिया था। 


ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के अधिकारियों समेत अन्य बैंक कर्मचारियों के संगठन के प्रतिनिधियों ने  वित्त सचिव से मुलाकात की थी। इस बैठक में बैंकों के विलय की प्रक्रिया, वेतन संशोधन समेत कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।

वित्त सचिव ने उनकी मांगों को गंभीरता से लिया और एक कमेटी बनाने का आश्वसन दिया जो सभी महत्वपूर्ण मसलों पर विचार करेगी। प्रतिनिधियों ने कहा कि वित्त सचिव ने पूर्वनिर्धारित  बैंक हड़ताल को स्थगित करने की अपील की। 

दिवाली पर चार दिन बैंक बंद

हड़ताल के बाद दिवाली पर चार दिन बैंक बंद रहेंगे। शनिवार 26 अक्तूबर को महीने का चौथा शनिवार है। रविवार को बैंक वैसे ही बंद रहते हैं। इसके बाद सोमवार 28 अक्तूबर को गोर्वधन पूजा के दिन और मंगलवार 29 अक्तूबर को भाई दौज के दौरान भी कई राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। बैंकों की विलय प्रक्रिया के खिलाफ ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने कहा था कि हम सरकार के विलय के कदमों का विरोध करते हैं।

एटीएम और चेक क्लियरिंग में होगी परेशानी

बैंकों के बंद रहने से एटीएम से धन निकासी भी प्रभावित हो सकती है। एटीएम में दो दिन के लिए रिजर्व कैश होता है, लेकिन इसके बाद नकद निकासी में परेशानी आ सकती है। इसी तरह, चेक क्लीयर होने में भी समय लग सकता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed