हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे यूएन को संबोधित, यूएनएससी में जीत के बाद पहला संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) की अहम बैठक को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीट पर भारत के निर्वाचन के बाद पहली बार मोदी संयुक्त राष्ट्र की बैठक में शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राजस्थान का सियासी रण: पायलट खेमा पहुंचा हाईकोर्ट, सुनवाई आज, गहलोत करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
राजस्थान उच्च न्यायालय की खंड पीठ सचिन पायलट और 18 अन्य बागी कांग्रेस विधायकों को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जारी अयोग्यता नोटिसों को चुनौती देने के लिए दायर याचिका पर अब आज सुनवाई करेगी वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आज सुबह जयपुर के फेयरमोंट होटल में मीडिया से बातचीत करेंगे जहां उनके विधायक भी ठहरे हुए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
एलएसी पर भारत की पैनी नजर, सेना हाई अलर्ट, लद्दाख दौरे पर रक्षामंत्री राजनाथ और आर्मी चीफ
चीन के तमाम वादों के बावजूद भारत लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास पूरे इलाके पर पैनी नजर रख रहा है। साथ ही किसी भी हिमाकत का माकूल जवाब देने के लिए सेना को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राजस्थान संकट: हाईकोर्ट नहीं रोक पाएगा स्पीकर को, खुद पार्टी छोड़ने पर भी दलबदल विरोधी कानून लागू
राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी ने सचिन पायलट समेत उनके समर्थक 18 विधायकों को दलबदल विरोधी कानून के तहत नोटिस जारी कर दिया है , जिसे पायलट कैंप ने राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर