फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big and important news stories of 12th december, updates on amar uajla

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 12 Dec 2019 05:38 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 Dec 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
Big and important news stories of 12th december, updates on amar uajla

नागरिकता विधेयक पर बवाल: असम-त्रिपुरा सुलगे, सीएम और केंद्रीय मंत्री के घर हमला, सेना भेजी

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन बिल-2019 के खिलाफ असम और त्रिपुरा में विरोध-प्रदर्शन के बेकाबू होता देख सेना की तीन टुकड़ियों को भेजा गया है। इनमें से त्रिपुरा में दो और असम में एक टुकड़ी भेजी गई है। कश्मीर घाटी से सीआरपीएफ की 20 कंपनियां असम पहुंच गई हैं। शाम तक विशेष विमान से पांच हजार जवान गुवाहाटी पहुंच गए। 

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


अनुच्छेद-370 हटाने को चुनौती देने वाली वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को संविधान के अनुच्छेद-370 को हटाने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई बृहस्पतिवार तक के लिए स्थगित कर दी। आईएएस अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर राजनीतिज्ञ बने शाह फैसल के वकील राजू रामचंद्रन ने पांच सदस्यीय संविधान पीठ से कहा कि इस मामले में केवल न्यायिक फैसले से ही बदलाव संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर


हैदराबाद एनकाउंटर: पूर्व जज से जांच की निगरानी करा सकता है सुप्रीम कोर्ट, आज करेगा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यह सुझाव दिया कि गत शुक्रवार को हैदराबाद में हुए पुलिस एनकाउंटर की जांच शीर्ष अदालत के ही किसी सेवानिवृत्त जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए। इस एनकाउंटर में हैदराबाद पुलिस ने महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव जला देने वाले चार आरोपियों को हिरासत से भागते समय मार गिराया था। 

यहां पढ़ें पूरी खबर


अयोध्या मामले में 18 पुनर्विचार याचिकाओं पर आज विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट

अयोध्या भूमि विवाद मामले में नौ नवंबर को दिए फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को विचार करेगा। चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ दोपहर करीब 1:40 बजे 18 पुनर्विचार याचिकाओं पर इन-चैंबर सुनवाई करेगी। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

जेएनयू: आज आंदोलन खत्म होने की उम्मीद, एमएचआरडी ने छात्रों के समक्ष रखे छह प्रस्ताव

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी पर पिछले 45 दिनों से चल रहा आंदोलन बृहस्पतिवार को समाप्त होने की संभावना है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और छात्रसंघ पदाधिकारियों की लगातार दो दिन चली बैठक के बाद बुधवार को छह बिंदुओं पर चर्चा हुई। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

ब्रिटेन में मतदान आज, कल आएंगे नतीजे, चुनाव प्रचार में हावी रहे भारतीयों से जुड़े मुद्दे

ब्रिटेन में बृहस्पतिवार को आम चुनाव हैं और शुक्रवार को इनके नतीजे आना है। इन चुनावों में मुख्य टक्कर सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी और मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी के बीच है। इस बार के चुनाव में दोनों ही पार्टियां भारतीय मूल के लोगों को लुभाने में लगी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान ब्रेग्जिट के अलावा जलियांवाला बाग कांड से लेकर कश्मीर का मुद्दा छाया हुआ है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 48 घंटे (12-13 दिसंबर) के लिए मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तीनों संभागों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी दी गई है। ऑरेंज वार्निंग में यात्रियों को संबंधित संभागों में मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की हिदायत दी गई है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed