{"_id":"5dbcdf8f8ebc3e012c654d89","slug":"big-and-important-news-of-2nd-november-updates-on-amar-uajla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Sat, 02 Nov 2019 07:18 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 02 Nov 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
amar ujala logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हेल्थ इमरजेंसी, पांच तक निर्माण कार्यों पर रोक, सरकारी दफ्तरों का समय बदला
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद ‘स्वास्थ्य आपातकाल’ घोषित कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के विशेषज्ञ पैनल पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) ने पांच नवंबर तक दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सभी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
आज से पीएम मोदी का बैंकॉक दौरा शुरू, सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते पर रहेंगी दुनिया की निगाहें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय थाईलैंड दौरा शनिवार से शुरू हो रहा है। उनका यह दौरा व्यापार, समुद्री सुरक्षा एवं संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर फोकस होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले में छह दोषी, दो बरी, सजा का एलान आज
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मामले में कोर्ट ने छह आरोपियों को दोषी करार दिया है और दो को बरी कर दिया है। कोर्ट इस मामले में सजा का एलान आज करेगी। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर 31 दिसंबर 2007 की रात आतंकी हमला हुआ था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी मेट्रो की पहली बैठक आज, चेयरमैन भी होंगे शामिल
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में बदलाव के बाद बोर्ड के चेयरमैन और केंद्र में आवास सचिव दुर्गाशंकर मिश्र शनिवार को राजधानी में होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आईआईटी दिल्ली में दीक्षांत समारोह आज, संस्थान के इतिहास पर जारी होगा डाक टिकट
देश के प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी दिल्ली में बहुत जल्द एक विशेष स्पेस टेकभनोलॉजी सेल खोला जाएगा। आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल राव ने शुक्रवार को बताया कि
यहां पढ़ें पूरी खबर