{"_id":"5dbcb8f58ebc3e016d6332ee","slug":"pm-modi-visit-to-bangkok-starts-from-today-rcip-will-be-focused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी तीन दिवसीय बैंकॉक दौरे पर रवाना, सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते पर रहेंगी निगाहें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी तीन दिवसीय बैंकॉक दौरे पर रवाना, सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते पर रहेंगी निगाहें
Sat, 02 Nov 2019 10:28 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:28 AM IST
सार
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय थाईलैंड दौरा शनिवार से शुरू हो रहा है
- इस दौरान वह आसियान-भारत, पूर्वी एशिया और आरसीईपी शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे
- सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते पर रहेंगी दुनिया की निगाहें
- 16 एशियाई देशों की व्यापारिक बैठक के दौरान आरसीईपी का एलान होना है
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को रवाना हो गए। वह आज ह्यूस्टन में हुए 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम की तर्ज पर आयोजित किए जा रहे सामुदायिक कार्यक्रम 'स्वासदी पीएम मोदी' में लोगों को संबोधित करेंगे। उनका यह दौरा व्यापार, समुद्री सुरक्षा एवं संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित होगा। इस दौरान वह आसियान-भारत, पूर्वी एशिया और आरसीईपी शिखर सम्मेलनों में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will address ‘Sawasdee PM Modi’ community programme in Bangkok, today. https://t.co/TAOOr1s6bL
— ANI (@ANI) November 2, 2019विज्ञापन
बता दें कि बैंकॉक में होने वाली 16 एशियाई देशों की व्यापारिक बैठक के दौरान रीजनल क्रॉम्प्रहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप (आरसीईपी) का एलान होना है, जिस पर दुनिया की निगाहें हैं।
विज्ञापन
दरअसल, नानथाब्यूरी में होने वाले आसियान सम्मेलन से पहले सबकी नजरें आरसीईपी व्यापार समझौते पर है। बताया जा रहा है कि अगर इस समझौते को अंतिम रूप देने में कामयाबी मिलती है तो दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाया जा सकेगा।
हालांकि, आखिरी वक्त में भारत द्वारा अतिरिक्त शर्तों को रखने से एशियाई देशों के बीच होने वाले क्षेत्रीय समझौते की घोषणा मुश्किल में पड़ गई है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि बैठक में सदस्य देश आरसीईपी पर शुल्क को कम करने पर मोटे तौर पर किसी समझौते पर पहुंच जाएंगे।
Trending Videos