फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biennial poll to Karnataka legislative council, All 7 candidates declared elected unopposed

Biennial poll: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों के चुनाव निर्विरोध, भाजपा के चार तो कांग्रेस के दो सदस्य विजयी 

Sat, 28 May 2022 08:13 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 28 May 2022 08:13 AM IST
सार

भाजपा के लक्ष्मण सावदी, हेमलता नायक, एस केशवप्रसाद और सी नारायणस्वामी, कांग्रेस के एम नागराजू यादव और के अब्दुल जब्बार और जेडीएस के टीए सरवाना निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। 
 

विज्ञापन
Biennial poll to Karnataka legislative council, All 7 candidates declared elected unopposed
कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों के चुनाव निर्विरोध - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों के द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को निर्विरोध संपन्न हो गए। इनमें से भाजपा को 4, कांग्रेस को 2 और जेडीएस को एक सीट मिली। 
विज्ञापन

भाजपा के लक्ष्मण सावदी, हेमलता नायक, एस केशवप्रसाद और सी नारायणस्वामी, कांग्रेस के एम नागराजू यादव और के अब्दुल जब्बार और जेडीएस के टीए सरवाना निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कर्नाटक विधानसभा की सचिव एम.के. विशालाक्षी ने बताया कि इन सातों सीटों के लिए चुनाव 3 जून को प्रस्तावित थे, लेकिन शुक्रवार को नामवापसी के अंतिम दिन सिर्फ उम्मीदवार मैदान में बचे, इसलिए सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


अब कर्नाटक के उच्च सदन में भाजपा के बहुमत हासिल करने का रास्ता साफ हो गया है। निर्वाचित उम्मीदवारों में भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी, पार्टी की राज्य इकाई की सचिव हेमलता नायक व एस केशवप्रसाद और अनुसूचित जाति मोर्चे की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी. नारायणस्वामी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) के पूर्व अध्यक्ष एम. नागराजू यादव और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी अब्दुल जब्बार जीते हैं।  वहीं, जद (एस) की ओर से पूर्व एमएलसी टी.ए. श्रवण निर्वाचित हुए। आगामी 14 जून को 7 मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, इसलिए इन सीटों पर चुनाव कराए गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed