फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bibek Debroy to be chairman of PM Modi’s Economic Advisory Council

3 साल बाद पीएम मोदी ने गठित की आर्थिक सलाहकार परिषद, बिबेक देबराय होंगे चेयरमैन

Tue, 26 Sep 2017 05:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Sep 2017 05:49 AM IST
विज्ञापन
Bibek Debroy to be chairman of PM Modi’s Economic Advisory Council
Bibek Debroy - फोटो : indian express

सत्ता में आने के तीन साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के सदस्य बिबेक देब राय की अध्यक्षता में आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) का गठन किया है। परिषद में देब राय समेत पांच सदस्य होंगे। यह कदम अर्थव्यवस्था की सुस्ती को देखते हुए सरकार के प्रयासों के बीच उठाया गया है।

विज्ञापन


नीति आयोग से सोमवार को जारी एक बयान में बताया गया कि इस परिषद में नीति आयोग के प्रधान सलाहकार रतन वाटल सदस्य सचिव बनाए गए हैं। वहीं अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला, रथिन रॉय और आशिमा गोयल को अंशकालिक सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


यह परिषद प्रधानमंत्री के पास भेजे गए किसी भी आर्थिक या अन्य मसलों को देखेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री समय-समय पर जो कार्य परिषद को सौंपेंगे, उसे भी देखेगी। उल्लेखनीय है कि ईएसी भारत सरकार, खास कर प्रधानमंत्री को आर्थिक एवं संबंधित मसलों पर सलाह देने वाली स्वतंत्र संस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन ऐसे समय में किया है, जबकि अप्रैल जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर घटकर 5.7 फीसदी पर पहुंच गई है, जो कि मई 2014 के बाद सबसे कम है। मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बनी ईएसी के अध्यक्ष पूर्व आरबीआई गवर्नर सी रंगराजन थे। 2014 में यूपीए के सत्ता से हटने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed