{"_id":"5b3dc4b94f1c1b90288b4b07","slug":"bhutanese-pm-tshering-tobgay-arrives-in-delhi-received-by-union-minister-vk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूटानी पीएम तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे, रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भूटानी पीएम तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे, रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
पीएम शेरिंग तोबगे, वीके सिंह
भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अपनी तीन दिन की भारत यात्रा के लिए आज दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री और रिटायर जनरल वीके सिंह उन्हें लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान वीके सिंह ने भूटानी पीएम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस यात्रा का मकसद भारत और भूटान के रिश्तों को मजबूत करना है। भूटानी प्रधानमंत्री भारतीय शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों एवं साझा हितों से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे।
भूटान के प्रधानमंत्री 5 से 7 जुलाई तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। बता दें कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण दिया था जिसके बाद वह भारत आये हैं। तोबगे से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित अन्य मंत्री भी मुलाकात करेंगे। इस वर्ष दोनों देश अपने औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित होने की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं।