फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhutan King on 8 days Visit to India for meeting PM Modi amid fresh Boundary Talks with China

Bhutan: भूटान के राजा का आठ दिवसीय भारत दौरा, कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

Fri, 03 Nov 2023 12:01 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 03 Nov 2023 12:01 PM IST
सार

भूटान और चीन सीमा विवाद के बीच भूटानी राजा भारत आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वे असम और महाराष्ट्र का भी दौरा करेंगे।

विज्ञापन
Bhutan King on 8 days Visit to India for meeting PM Modi amid fresh Boundary Talks with China
Bhutan King India Visit - फोटो : ANI

विस्तार

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आज अपनी आठ दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। इस दौरान वे असम की तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को गुवाहाटी पहुंचे। यहां उन्होंने नीलाचल पहाड़ी पर स्थित कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का गुवाहाटी पहुंचने पर स्वागत किया गया। वे किंग 3-10 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उनसे मुलाकात करेंगे। भूटान और चीन सीमा विवाद के बीच भूटानी राजा भारत आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भूटानी राजा तीन से 10 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग का रिश्ता है। 
विज्ञापन


गुवाहाटी में भूटान नरेश सीधे कामाख्या मंदिर गए। यहां उन्होंने पारंपरिक बौद्ध वस्त्र पहने नरेश ने गर्भगृह में प्रार्थना की और मंदिर की परिक्रमा की। इसके अलावा देवी के सम्मान में मिट्टी के दीपक जलाए। उन्होंने मंदिर के पुजारियों को आश्वासन दिया कि वह भविष्य में अपने परिवार के साथ फिर से मंदिर आएंगे। अधिकारियों ने शाही आगंतुक को कामाख्या मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



सीमा विवाद अहम
बता दें, पिछले सप्ताह भूटान के विदेश मंत्री टांडी दोरजी ने बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत की थी। भूटान और चीन सीमा विवाद पर भारत की करीब से नजर है। जानकारों की मानें तो नई दिल्ली बीजिंग और थिंफू के बीच जारी बातचीत पर कड़ी नजर रख रहा है क्योंकि यह वार्ता डोकलाम ट्राई-जंक्शन के कारण भारत के लिए भी अहम हो सकती है।

यह है डोकलाम विवाद
बता दें, छह साल पहले डोकलाम में चीनी सैनिकों के अतिक्रमण को लेकर भारत-चीन के बीच तनाव काफी बढ़ गया था और लंबे समय तक भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने थे। दोनों देशों के बीच लंबी कूटनीतिक वार्ता के बाद डोकलाम में चीनी सैनिक पीछे हटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed