फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhupendra Patel will take oath as the Chief Minister of Gujarat for the second time on December 12

गुजरात : भूपेंद्र कल दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

Sun, 11 Dec 2022 04:32 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 04:32 PM IST
सार

पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, केंद्रीय पर्यवेक्षकों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा व अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में विधायकाें की बैठक में पटेल को नेता चुना गया।
 

विज्ञापन
Bhupendra Patel will take oath as the Chief Minister of Gujarat for the second time on December 12
भूपेंद्र पटेल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें शनिवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा राज्य में रिकॉर्ड लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन


पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, केंद्रीय पर्यवेक्षकों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा व अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में विधायकाें की बैठक में पटेल को नेता चुना गया।
विज्ञापन


पीएम मोदी-शाह पहुंचेंगे
सोमवार दोपहर दो बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित राज्यों के सीएम, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। पटेल के साथ करीब 20 काबीना मंत्री शपथ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




समान नागरिक संहिता प्राथमिकता
पहली कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता पर फैसले के सवाल पर पटेल ने कहा, समिति बनाई गई है। उसकी सिफारिशों के आधार पर काम करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed