फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BHU students prepares facebook page for entrance exams

बीएचयू : प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए ‘फेसबुक पेज’

Sat, 21 Jan 2017 03:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Sat, 21 Jan 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
BHU students prepares facebook page for entrance exams
BHU

डिजिटल इंडिया के इस दौर में बीएचयू के छात्रों ने खास पहल की है। उन्होंने बीएचयू के अगले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन और प्रवेश परीक्षाओं की छोटी-बड़ी जानकारियों से नए अभ्यर्थियों को जोड़ने के लिए फेसबुक पर एक पेज बनाया है।

विज्ञापन


बीएचयू में पढ़ने की ख्वाहिश रखने वाले छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के इस माध्यम से सहूलियत देने की कोशिश की गई है। बीएचयू में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी महीने शुरू हो रही है। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए पिछले साल देशभर के साढ़े तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


सीमित सीटों के लिए हजारों अभ्यर्थियों के बीच कंप्टीशन काफी मुश्किल होता है। ऐसे में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मेहनत और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। बीएचयू प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए शहर भर में कई कोचिंग संस्थान भी चल रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों की मदद के लिए बीएचयू के कुछ छात्रों ने ‘बीएचयू इंट्रेंस एग्जाम’ के नाम पर फेसबुक पेज बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

FB पेज पर प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्नपत्र 

BHU students prepares facebook page for entrance exams
फेसबुक

एक जनवरी 2017 से इस पेज पर पिछले साल हुई प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्नपत्र अपलोड किए जा रहे हैं ताकि इसकी मदद से अभ्यर्थी अपनी तैयारी कर सकें।

अब तक बीएससी गणित, पीजी मास कम्यूनिकेशन, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी, एमकॉम, एमएससी जूलॉजी, एलएलबी, बीए सोशल साइंस, बीए आर्ट्स, बीएससी बायो, बीएचयू कृषि, बीएफए, बीकॉम, इस फेसबुक पेज छात्र-छात्राओं को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ तमाम महत्वपूर्ण तिथियों, प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed