फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhopal Gas Tragedy Hearing on plea for additional compensation of 7,844 crore adjourned

भोपाल गैस त्रासदी: 7,844 करोड़ के अतिरिक्त मुआवजे वाली याचिका पर सुनवाई टली

Tue, 28 Jan 2020 11:50 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 28 Jan 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Bhopal Gas Tragedy Hearing on plea for additional compensation of 7,844 crore adjourned
Bhopal Gas Tragedy - फोटो : Facebook @CK

भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए 7,844 करोड़ रुपये के अतिरिक्त फंड की मांग वाली केंद्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करने के बाद इसकी सुनवाई को बुधवार तक टाल दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई के लिए पीठ के संबंध में फैसला प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबड़े करेंगे। 

विज्ञापन


न्यायाधीश अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए दायर केंद्र की क्यूरेटिव (सुधारात्मक) याचिका पर सुनवाई की। पीठ में जस्टिस इंदिरा बनर्जी, जस्टिस विनीत सरन, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस रवींद्र भट भी शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं, न्यायमूर्ति एस रविंद्र भट ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने मामले से अलग होने पर तर्क दिया कि वह पूर्व में केंद्र सरकार के वकील के तौर पर पेश हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में यूनियन कार्बाइड की उत्तराधिकारी फर्म से अतिरिक्त राशि की मांग की गई है। इस कंपनी की मालिक अब डाउ केमिकल्स है। केंद्र चाहता है कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के लिए पहले से निर्धारित राशि 715 करोड़ (47 करोड़ डॉलर) के अलावा यूनियन कार्बाइड व अन्य फर्मों को अतिरिक्त 7,844 करोड़ रुपये देने का निर्देश दिया जाए। 


भोपाल में दो-तीन दिसंबर, 1984 की रात यूनियन कार्बाइड के प्लांट में गैस रिसाव के कारण तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे और इससे एक लाख से ज्यादा लोग बुरी तरह प्रभावित हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed