{"_id":"5837ffbc4f1c1b462413d22d","slug":"bhojpuri-songs-on-demonetization-and-surgical-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी पर ठहाके लगाते भोजपुरी गानों को सुना?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी पर ठहाके लगाते भोजपुरी गानों को सुना?
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Nov 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का कोई विरोध कर रहा है तो कोई सपोर्ट कर रहा है। विपक्षी पार्टियां नोटबंदी के फैसले की चौतरफा निंदा कर रही हैं तो बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पीएम मोदी के फैसले की जमकर तारीफ कर चुके हैं। हालांकि नोटबदी से लोगों को परेशानी भी हो रही है लेकिन कुछ गायकों ने नोटंबदी के फैसले की तरीफ कुछ अलग ही अंदाज में की है।
विज्ञापन
वैसे तो बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पीएम के फैसले की तारीफ कर चुकी हैं, लेकिन भोजपुरी सिनेमा की बात ही कुछ अलग है। हर मौके को भोजपुरी संगीत अपने रंग में रंग देता है। फिर चाहे वो भारतीय सेना द्वार पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बनें गाने हों या फिर बलूचिस्तान को पाक से मुक्त कराने को लेकर बने गानें। हर एक को मजेदार बनाने में भोजपुरी संगीत कोई कसर बाकी नहीं छोड़ता है।
विज्ञापन
शादी ब्याह से लेकर सोशल मीडिया हर जगह धूम
नोटबंदी को लेकर बनाए गए नए गाने इतने हिट हो चुके हैं कि ऑटो रिक्शा, शादी ब्याह हर जगह खूब बज रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह गानें खूब वायरल हो रहे हैं। भोजपुरी गायक निरंजन बिंदास का गाया गाना 'बंद कइले पनसउआ हजार रे, मोदी सरकार रे सखी' को यूट्यूब पर 14 लाख, 74 हजार से भी अधिक बार देखा चुका है। वहीं खुशबू उत्तम का गाया गाना 'बंद भईल नोट पाँच सौ हजार के' गाने को 12 लाख 79 हजार के अधिक बार देखा जा चुका है।
गानें सुनें और मनोरंजन करें....
गानें सुनें और मनोरंजन करें....