फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhima Koregaon violence case: Activist Varavara Rao has been arrested by Maharashtra Police

भीमा-कोरेगांव हिंसा मामला: महाराष्ट्र पुलिस ने वरवर राव को उनके घर से किया गिरफ्तार 

Sat, 17 Nov 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Updated Sat, 17 Nov 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Bhima Koregaon violence case: Activist Varavara Rao has been arrested by Maharashtra Police
वरवरा राव
भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में नजरबंद रहे सामाजिक कार्यकर्ता वरवर राव को महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार देर शाम उनके हैदराबाद स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने वरवर राव की नजरबंदी की अवधि आज समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

 



गौरतलब है कि गुरुवार को इस मामले में पुणे पुलिस ने पुणे सत्र न्यायालय में पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए थे। जिनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था उनमें एडवोकेट सुरेंद्र गडलिंग, शोमा सेन, महेश राउत, सुधीर ढवाले और रोना विल्सन शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पुणे सेशंस कोर्ट ने भीमा कोरेगांव हिंसा में आरोपी सुधा भारद्वाज, अरुण फेरेरा और वर्नोन गॉन्जाल्विस को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कोर्ट उनकी जमानत याचिका खारिज खारिज कर चुका है और तीनों को नजरबंद रखा गया है। कोर्ट में पेशी के दौरान अरुण फेरेरा ने बताया था कि हिरासत के दौरान हुई पूछताछ में उन्हें काफी मारा-पीटा गया है। अरुण फरेरा ने कहा था कि 4 नवंबर को पूछताछ के दौरान 8 से 10 बार पुलिस अधिकारियों ने मारा जिसकी वजह से उनकी तबियत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।  

 
बता दें कि इस साल जनवरी में हुई भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे पुलिस ने 28 अगस्त को देशभर के कई शहरों में एक साथ छापेमारी कर सामाजिक कार्यकर्ता वरवरा राव को हैदराबाद से, फरीदाबाद से सुधा भारद्वाज और दिल्ली से गौतम नवलखा को गिरफ्तार किया था। वहीं ठाणे से अरुण फरेरा और गोवा से वर्नोन गॉन्जाल्विस को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि गौतम नवलखा को दिल्ली हाई कोर्ट ने रिहा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed