फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhima Koregaon: BJP said real face of Congress came out and termed Rahul shameless

भीमा कोरेगांव: भाजपा ने कहा कांग्रेस का हुआ पर्दाफाश, राहुल को बताया निर्लज्ज

Fri, 28 Sep 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
Bhima Koregaon: BJP said real face of Congress came out and termed Rahul shameless
संबित पात्रा

उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को भीमा कोरेगांव हिंसा पर सुनवाई हुई। जिसमें अदालत ने कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई और उनकी गिरफ्तारी मामले में एसआईटी जांच की मांग वाली इतिहासकार रोमिला थापर एवं अन्य की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट ने उनकी नजरबंदी चार हफ्तों के लिए बढ़ा दी। 

विज्ञापन


इस मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस की। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नक्सलियों से गठबंधन है। आज कांग्रेस का पर्दाफाश हुआ है। अदालत ने इस बात को माना है कि बदले की भावना से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अदालत ने सभी सबूतों को भी माना है। 
विज्ञापन


राहुल पर हमला करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि राहुल की राजनीति राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। आज राष्ट्र हित, सुरक्षा की जीत हुई है। उच्चतम न्यायालय का आदेश कांग्रेस की हार है। राहुल को आज सिर झुकाना चाहिए। कांग्रेस भारत तोड़ने के समर्थन में है। उन्होंने राहुल को निर्लज्ज करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रा ने आगे कहा कि गौतम नवलाखा, जो कश्मीर में रेफेरेंडम चाहता है, कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग नहीं मानता है उसके साथ खड़े थे राहुल गांधी। अपने निजी स्वार्थ के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी आज देश को कुचलने और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के लिए भी तैयार हैं। उच्चतम न्यायालय का फैसला देश की जीत है।

उन्होंने गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल जी आप बार-बार राष्ट्रद्रोहियों के साथ खड़े क्यों नजर आते हैं? आप राष्ट्र प्रेमियों के साथ क्यों नहीं खड़े होते। सर्जिकल स्ट्राइक के समय राहुल गांधी देश की सेना के साथ शौर्यता और साहस के साथ नहीं बल्कि खून की दलाली से जोड़कर देखने का दुस्साहस किया था और आज आप अर्बन नक्सल के साथ खड़े हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस का एक ही नारा है- मोदी को हटाना है, अब चाहे पाकिस्तान हटा दे या माओवादी हटा दें लेकिन देश की जनता राष्ट्र सुरक्षा और मोदी जी के साथ है। जहां भाजपा की सरकार है वहां अफरातफरी का माहौल बनाना है इसकी राहुल गांधी शिक्षा दे रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed