फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhima Army Chief chandrashekhar azad ravan warns Gujarat government for dalit atrocities in gujarat

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने दलितों के खिलाफ अत्याचार पर गुजरात सरकार को दी चेतावनी

Fri, 17 May 2019 06:37 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 17 May 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Bhima Army Chief chandrashekhar azad ravan warns Gujarat government for dalit atrocities in gujarat
चंद्रशेखर आजाद रावण (फाइल फोटो)
गुजरात में हाल ही में समाज के कुछ वर्गों द्वारा दलितों की बारात को रोकने की घटनाओं पर भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बात करते हुए, आजाद ने कहा कि गुजरात में 'जंगल राज' कायम है क्योंकि अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को संविधान द्वारा दिए गए उनके मौलिक अधिकारों से वंचित किया गया है।
विज्ञापन


रावण के नाम से मशहूर आजाद ने कहा, "मैं गुजरात इसलिए आया हूं क्योंकि हाल के दिनों में दलितों पर अत्याचार की कई घटनाएं हुई हैं। ऐसा लगता है कि गुजरात में संविधान के प्रावधान लागू नहीं होते। हर नागरिक को भेदभाव से बचाने वाले संविधान के अनुच्छेद 15 को गुजरात सरकार ने हटा दिया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिर्फ बारात निकालने से रोकने की ही बात नहीं है बल्कि गुजरात में दलित मूंछ रखने और अपने नाम में 'सिंह' लिखने की वजह से भी अत्याचार के शिकार हुए हैं। 

उन्होंने कहा, "उन्हें अब तक मंदिरों में जाने की इजाजत नहीं है। यह और कुछ नहीं बल्कि 'जंगल राज' है। मैं सरकार को बताना चाहता हूं कि अब दलित यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम चाहते हैं कि सरकार जाग जाए और होश में आ जाए।" 


भीम आर्मी के प्रमुख ने कहा कि वह गुजरात के हर उस गांव में जाएंगे जहां दलित समुदाय के दूल्हों को बारात निकालने से रोका गया। ये घटनाएं मेहसाणा के लोर गांव, साबरकांठा के सीतवाड़ा गांव और अरवल्ली जिले के खंबीसर में हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed