फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhim Army founder Chandrashekhar Azad Address Rally In Pune on Bhima Koregaon Anniversary

भीमा कोरेगांव सालगिरह पर पुणे में सभा करेंगे भीम आर्मी प्रमुख

Thu, 22 Nov 2018 04:11 PM IST
एजेंसी, पुणे
एजेंसी, पुणे Updated Thu, 22 Nov 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army founder Chandrashekhar Azad Address Rally In Pune on Bhima Koregaon Anniversary
प्रतीकात्मक तस्वीर

दलित संगठन भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद 30 दिसंबर को पुणे में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन 1 जनवरी को भीमा कोरेगांव की लड़ाई की 201वीं बरसी से पहले किया जाएगा।

विज्ञापन


भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष दत्ता पोल ने बताया कि भीमा कोरेगांव संघर्ष महासभा में तीस हजार से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। रैली का आयोजन एसएसपीएमएस मैदान में किया जाएगा, जिसमें आजाद के अतिरिक्त विनय रतन सिंह और मनजीत नौटियाल जैसे संगठन के कई अन्य नेता उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आजाद 30 दिसंबर को रैली को संबोधित करेंगे और अगले दिन सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) के कुछ छात्रों से संवाद करेंगे। पोल ने बताया कि आजाद 1 जनवरी को भीमा कोरेगांव स्मारक की यात्रा करेंगे और स्मारक स्तंभ पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुणे में महासभा करने और स्मारक पर जाने के लिए नगर और ग्रामीण पुलिस को आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि हमें अनुमति मिलेगी। कार्यक्रम के लिए पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने का कोई कारण नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed