फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhim Army chief Chandrashekhar Azad Ravan sent back to Delhi by Hyderabad police

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को हैदराबाद पुलिस ने वापस दिल्ली भेजा

Mon, 27 Jan 2020 02:12 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 27 Jan 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army chief Chandrashekhar Azad Ravan sent back to Delhi by Hyderabad police
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को हैदराबाद पुलिस ने कुछ समय के लिए हिरासत में लेने के बाद विमान में बिठा कर रवाना कर दिया और वह सोमवार की सुबह दिल्ली पहुंच गए। हैदराबाद में आजाद संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे जब उन्हें रास्ते में हिरासत में ले लिया गया था।

विज्ञापन


जल्द लौटने का वादा करते हुए दलित नेता ने सोमवार को तड़के ट्विटर पर कहा कि बहुजन समाज इस अपमान को कभी नहीं भूलेगा। सुबह नौ बजे के करीब दिल्ली पहुंचे आजाद ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शन करने के लोगों के अधिकार का हनन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को पीटा भी गया।
विज्ञापन


उन्होंने तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए ट्वीट किया कि तेलंगाना में, तानाशाही चरम पर है, लोगों से प्रदर्शन का अधिकार छीना गया, पहले हमारे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया, फिर मुझे गिरफ्तार किया गया, अब मुझे हवाईअड्डे लाया जा रहा है और वापस दिल्ली भेजा रहा है। याद रखना, बहुजन समाज यह अपमान भूलेगा नहीं। हम जल्द लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद के सहयोगियों ने बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया जाएगा। स्वस्थ रहने पर दलित नेता गुलबर्गा और बीदर में दो रैलियों को संबोधित करने मंगलवार को कर्नाटक जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वह 29 जनवरी को बेंगलुरु में दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश की बरसी में शामिल होने की भी योजना बना रहे हैं। हैदराबाद पुलिस ने कहा कि आजाद सीएए, एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर जिस कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे, उसके लिए कोई इजाजत नहीं ली गई थी।


गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आजाद को कुछ ही दिन पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed