फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BHEL Company awarded contract for supply of two super rapid gun mounts for Indian Navy warships

भेल कंपनी को भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के लिए दो सुपर रैपिड गन माउंट की आपूर्ति का मिला ठेका 

Thu, 11 Feb 2021 11:58 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 11 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
BHEL Company awarded contract for supply of two super rapid gun mounts for Indian Navy warships
BHEL

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल ने गुरुवार को कहा कि उसे भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के लिए दो सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) की आपूर्ति का ठेका मिला है। भेल ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने इन तोपों का स्वदेशीकरण किया है और इनका विनिर्माण हरिद्वार स्थित संयंत्र में किया जा रहा है।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना ने अपने सभी प्रमुख युद्धपोतों के लिए इन तोपों को मानकीकृत किया है, जिसके चलते इनकी लागत में कमी आई है और आत्मनिर्भरता बढ़ी है। भेल इन तोपों के उन्नत संस्करण पर भी काम कर रही है। भेल तीन दशकों से अधिक समय से रक्षा और विमानन क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति कर रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि रक्षा उपकरणों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान करने के लिए उसने विशेष विनिर्माण सुविधाओं और क्षमताओं को स्थापित किया गया है तथा वह भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान में महत्वपुर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed