फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhartiya Janta Yuva Morcha is all set to hold its three day seminar in Hyderabad

भाजपा के युवा मोर्चे का महाधिवेशन 26 अक्तूबर से हैदराबाद में, पूरी तरह डिजिटल होगा कार्यक्रम

Tue, 23 Oct 2018 02:46 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Oct 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Bhartiya Janta Yuva Morcha is all set to hold its three day seminar in Hyderabad
भारतीय जनता युवा मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अगले 26 अक्तूबर से हैदराबाद के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय महाधिवेशन आयोजित करेगा। तीन दिन तक चलने वाले इस महाधिवेशन का उद्घाटन गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे जबकि 28 अक्तूबर को समापन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिस्सा लेंगे। युवा मोर्चा ने इस कार्यक्रम को 'विजय लक्ष्य युवा महाधिवेशन 2019' नाम दिया है। दक्षिण भारत के किसी राज्य में यह पहला युवा मोर्चा का महाधिवेशन है। तेलंगाना राज्य में भी विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, इस लिहाज से हैदराबाद का महाधिवेशन के लिए चयन एक सोची समझी रणनीति के तहत किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की अध्यक्ष पूनम महाजन ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस कार्यक्रम में पूरे देश से युवा मोर्चे के ब्लॉक स्तर तक के अधिकारी भाग लेंगे। कुल मिलाकर दो लाख लोगों के इस कार्यक्रम में आने की संभावना है। पार्टी के कई शीर्ष नेताओं की भागीदारी होना भी तय है। युवा मोर्चे के सभी पूर्व अध्यक्ष को भी बुलाए जाने की योजना है। समापन अवसर पर अमित शाह के सामने परेड कार्यक्रम के आयोजन की भी सूचना है।
विज्ञापन


पूनम महाजन के मुताबिक यह महाधिवेशन पूरी तरह डिजिटल यानी पेपरलेस होगा। गेस्ट से लेकर सभी भागीदारों को क्यूआर कोड के जरिये जोड़ा जाएगा। उनको कार्यक्रम की हर जानकारी से लेकर उनके ठहरने तक की जानकारी डिजिटल माध्यम से ही मुहैया कराई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर नमो जोन में लोगों को बताएंगे कि वे पीएम से कैसे जुड़ें। पहली बार दक्षिण भारत में अधिवेशन हो रहा है। पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिये किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed