बंगाल: भाजपा प्रत्याशी भारती घोष का बड़ा आरोप, बोलीं- टीएमसी के 150 गुंडों ने मेरे पोलिंग एजेंट को घेरा
बंगाल के डेबरा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार भारती घोष ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। गुरुवार को जारी मतदान के बीच घोष ने कहा कि नोआपारा में बूथ संख्या-22 पर उनके पोलिंग एजेंट को बूथ में नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के 150 गुंडों ने मेरे पोलिंग एजेंट को घेर लिया है। साथ ही घोष ने कहा कि बरुणिया में मतदाताओं को धमकाया जा रहा है और टीएमसी का झंडा दिखाया जा रहा है।
West Bengal | In Nowpara, booth no. 22, Anchal-1, my polling agent has been surrounded by 150 TMC goons. He hasn't been allowed to enter the polling booth. In Barunia, voters being threatened and shown the TMC symbol: Bharti Ghosh, BJP candidate from Debra constituency pic.twitter.com/wi12zrgq3J
— ANI (@ANI) April 1, 2021विज्ञापन
चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी
पश्चिम बंगाल में आज चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दूसरे चरण के मतदान में नंदीग्राम सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इस सीट पर टीएमसी की साख दांव पर लगी हुई है। इस सीट से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला है। नंदीग्राम के अलावा इस चरण में कई और अहम विधानसभा सीट हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें से एक डेबरा विधानसभा सीट भी है, जहां से इस बार दो पूर्व आईपीएस आमने-सामने हैं। भाजपा ने डेबरा से पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं टीएमसी ने पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर को टिकट दिया है।
सुवेंदु ने किया मतदान, लोगों से की यह अपील
सुवेंदु अधिकारी ने मतदान करने के बाद लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरे देश की नजरें नंदीग्राम पर बनी हुई हैं। लोग इंतजार कर रहे हैं कि यहां विकास जीतेगा या तुष्टिकरण की राजनीति।
प्रधानमंत्री मोदी ने की भारी संख्या में मतदान की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत गुरुवार को हो रहे मतदान में लोगों से भारी संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र के इस उत्सव को मजबूत करने की अपील की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'असम चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। सभी योग्य मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के इस उत्सव को मजबूत बनाएं।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने बंगाल के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की।