{"_id":"577fba4b4f1c1bd2707fac60","slug":"bharatiya-janta-party-attack-on-indian-national-congress-in-context-of-zakir-naik-and-digvijay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का कांग्रेस पर वार, कहा- कांग्रेस तय करे कि वह देश के साथ या आतंकवाद के","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा का कांग्रेस पर वार, कहा- कांग्रेस तय करे कि वह देश के साथ या आतंकवाद के
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक मामले में कांग्रेस-भाजपा के बीच वार पलटवार तेज हो गया है। नाइक के साथ वीडियो में नजर आने के बाद सियासी हमला झेल रहे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के मालेगांव धमाके की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन
भाजपा ने इस दावे को झूठा करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस की आतंकवादियों से हमदर्दी किसी से छिपी नहीं है। पार्टी सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि दिग्विजय की सच्चाई सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बताना चाहिए कि उसके लिए देश की सुरक्षा अहम है या आतंकवादियों की सुरक्षा।
विज्ञापन
शर्मा ने इस दौरान नाइक के साथ-साथ एनआईए द्वारा गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों को कानूनी मदद देने की घोषणा करने वाले सांसद असादुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का आतंकवादियों के प्रति हमदर्दी किसी से छिपी नहीं है। आतंकी ओसामा बिन लादेन और हाफिज सईद को ओसामाजी और सईदजी कहने वाले इस पार्टी के नेता बटला हाउस में शहीद इंस्पेक्टर की शहादत का मजाक उड़ा चुके हैं। अब दिग्विजय उस जाकिर नाइक के साथ वीडियो में दिख रहे हैं, जिसकी भूमिका संदिग्ध है।
शर्मा ने कहा कि आईएस दुनिया की शांति और मानवता के लिए खतरा है। ऐसे संगठन को प्रत्यक्ष या परोक्ष समर्थन मानवता के साथ अपराध और देशद्रोह है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की भूमिका की जांच करा कर समय रहते कठोर कार्रवाई की जरूरत है।
Published By Rahul Sankrityayan