फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharatiya Janataan Front will be a non-Congress and Non-BJP coalition

भारतीय जनता का मोर्चा होगा गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई गठबंधन: चंद्रशेखर राव

Wed, 28 Mar 2018 12:46 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Updated Wed, 28 Mar 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janataan Front will be a non-Congress and Non-BJP coalition
K chandrashekar rao
राष्ट्रीय राजनीति में गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई मोर्चा गठित करने की सलाह देने वाले तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को इसे भारतीय जन मोर्चा का नाम दिया है। विधानसभा में अनुमोदन बिल, 2018 पर बोलते समय उन्होंने कहा, आखिरकार ये भारतीय जनता का मोर्चा होगा और मात्र कुछ राजनीतिक पार्टियों का मिश्रण नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भी फंड के बंटवारे में राज्य की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


राव ने हाल ही में कोलकाता जाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से क्षेत्रीय दलों के गठबंधन पर सलाह-मशविरा भी किया था। जनता को असंतुष्ट बताते हुए उन्होंने कहा, राजनीति और प्रशासन में एक गुणात्मक बदलाव की जरूरत है। उन्होंने चीन और जापान की जबरदस्त तरक्की का भी उदाहरण दिया। केंद्र से विभिन्न विषय राज्यों को स्थानांतरित किए जाने के पक्ष में बोलते हुए उन्होंने पूछा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण व शहरी विकास आदि विभाग क्यों केंद्र में बने रहने चाहिए? 
विज्ञापन


अमेरिका की तरह साल में एक बार सबका फ्री हेल्थ टेस्ट

उन्होंने जल्द ही अमेरिका की तर्ज पर तेलंगाना के हर आदमी का साल में एक बार सरकारी खर्च पर पूरा हेल्थ टेस्ट कराने की योजना लागू करने की भी बात कही। उन्होंने इसके लिए हर आदमी को एक हेल्थ कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed