फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharatiya janata party start changes in structure of party

भाजपा में बदले जाएंगे आधा दर्जन राज्यों के संगठन मंत्री

Tue, 12 Apr 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 02:21 AM IST
सार

  • मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री अरविंद मेनन से हुई शुरुआत, दिल्ली तलब

विज्ञापन
bharatiya janata party start changes in structure of party

विस्तार

केंद्रीय संगठन और सरकार में फेरबदल की चर्चा के बीच भाजपा नेतृत्व ने राज्यों के संगठन मंत्रियों के पेच कसना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में सबसे पहले मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री अरविंद मेनन पर गाज गिरी है। उन्हें दायित्व से मुक्त कर दिल्ली तलब कर लिया गया है। उनकी जगह संघ के मध्य भारत के प्रांत प्रचारक सुहाष भगत को मध्य प्रदेश भेजे जाने की चर्चा है। हालांकि इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बताते हैं कि केंद्रीय नेतृत्व आधा दर्जन राज्यों के संगठन मंत्रियों की छुट्टी करने का मन बना रहा है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि आलाकमान के समक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी मेनन के खिलाफ मनमानी करने की कई शिकायतें आई थीं। करीब आधा दर्जन अन्य राज्यों के संगठन मंत्रियों के खिलाफ भी इसी तरह कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मनमानी करने की शिकायत की है।

विज्ञापन


चूंकि राज्यों और केंद्रीय संगठन में संगठन महासचिव और मंत्री सीधे संघ से आते हैं, इसलिए शिकायतों का सिलसिला बढ़ने के बाद पार्टी नेतृत्व ने इस संदर्भ में संघ से संपर्क साधा था। कार्रवाई की शुरुआत मेनन से हुई है। भविष्य में उन्हें भाजपा के प्रकल्पों के संयोजन की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed