फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharatiya janata party's amit shah slams samajwadi party on jawahar bagh issue in kanpur

मथुरा मामले पर बोले शाह, शिवपाल से इस्तीफा लें सपा प्रमुख

Sat, 04 Jun 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
bharatiya janata party's amit shah slams samajwadi party on jawahar bagh issue in kanpur

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मथुरा के जवाहर बाग की घटना के लिए सीधे सपा सरकार को दोषी बताया है। कहा कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव उन लोगों की वकालत कर रहे हैं, जिन्होंने एक जांबाज एसपी और एसएचओ को मार दिया। नेताजी (मुलायम सिंह) को अब तो शर्म करनी चाहिए, तत्काल शिवपाल से इस्तीफा ले लेना चाहिए। वह शनिवार को रूमा में पार्टी के बूथ प्रमुख सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा प्रदेश में चचा भतीजे की सरकार ने पूरे यूपी का नाम देश में बदनाम कर रखा है।

विज्ञापन


मथुरा की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है लेकिन प्रदेश की सपा सरकार इसमें भी राजनीति कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को खोखला कर रखा है। अब समय आ गया है कि भाजपा की सत्ता कायम हो, जिससे कें द्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेश का विकास किया जा सके। सपा सरकार ने प्रदेश में आतंक, गुंडई और अपराध को बढ़ाया है, तो बसपा की सरकार जब भी रही, भ्रष्टाचार बढ़ता ही गया है। गुंडई और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए जरूरी है कि भाजपा की सरकार बने। यह सब यहां की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर होगा।
विज्ञापन




राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यूपी में फिर से राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह जैसी सरकारों की जरूरत है, तभी देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दो वर्षोँ में किसानों, नौजवानों के लिए कई योजनाएं शुरू की, लेकिन यूपी सरकार की लूट खसोट के चलते लोगों को कुछ भी नहीं मिल पा रहा है। न किसान जी पा रहा है, न नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों के शासनकाल में  मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा। जबकि यूपीए की सरकार में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को मरालक की संज्ञा देते हुए कोई भी चुनाव जीत लेने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद ने कहा कि सपा ने यूपी की हालत खराब कर रखी है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दुश्मन से चौकन्ना रहने की जरूरत है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बुंदेलखंड का पैसा लगाया नाच गाने में

bharatiya janata party's amit shah slams samajwadi party on jawahar bagh issue in kanpur

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश के अनियोजित विकास पर अखिलेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड के विकास के लिए 2700 करोड़ रुपया दिया गया, लेकिन यहां सिर्फ 20 फीसदी ही पहुंचा। 80 फीसदी बजट का कोई हिसाब नहीं है। इन समाजवादियों ने बुंदेलखंड को लूट लिया। गरीब जनता और किसानों के विकास के लिए आया धन सैफ ई में नाच गानों में खर्च हो रहा है। 
शहर के रूमा क्षेत्र में हुए 17 जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में अमित शाह का बुंदेलखंड पर विशेष फोकस रहा। यहां के सात जिलों से आए बूथ अध्यक्षों और हजारों कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए बोले, सरकार के इशारे पर काम कर रहे खनन माफिया ने बुंदेलों की धरती खोखली कर दी। नदियों का प्रवाह खत्म कर दिया। यहां के किसानों का बुरा हाल है। इन किसानों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की। इसका लाभ देश के सभी राज्य उठा रहे हैं लेकिन अखिलेश सरकार यूपी में बाधा बनी है।

यहां अभी तक फसलों का बीमा कराने के लिए एजेंसी तक तय नहीं की जा सकी। इस सरकार का ध्यान यहां की जनता पर नहीं, बुंदेलखंड के खनन पर है। खाली जमीनों, दुकानों और मकानों पर है ताकि गुंडे भेजकर इन पर कब्जा करा सकें। यही हाल केंद्र की अन्य योजनाओं का है। मुद्रा योजना, स्टार्ट अप, स्टैंड अप योजनाओं को यूपी सरकार इस भय की वजह से लागू नहीं होने दे रही कि कहीं उनकी सरकार न चली जाए। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने काम आप लोगों का है। 

अखिलेश सरकार वादा खिलाफ
अमित शाह ने हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सवाल किया किसी को लैपटॉप मिला क्या? बेरोजगारी भत्ता मिला क्या? जवाब आया नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि यह वादा खिलाफ सरकार है। जितने लोगों को लैपटॉप और भत्ता दिया गया उनमें सबसे ज्यादा एक जाति के लोग थे। मायावती आएंगी वो किसी दूसरी जाति को बंटवाएंगी। सिर्फ भाजपा ही है जो हर धर्म और जाति को साथ लेकर चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed