फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharatiya Janata Party releases list of star campaigners for Karnataka Assembly elections

Karnataka Assembly elections: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी और शाह समेत 40 लोगों के नाम

Wed, 19 Apr 2023 11:55 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Apr 2023 11:55 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party releases list of star campaigners for Karnataka Assembly elections
अमित शाह और पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं, जो राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


यहां देखें पूरी सूची...

विज्ञापन

चार महीने में आठ बार कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी चार महीने में आठ बार कर्नाटक की यात्रा कर चुके हैं, जो 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से एक साल में सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। आने वाले दिनों में उनके कई और दौरे होने की उम्मीद है। चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री ने कर्नाटक का पहला दौरा किया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कम से कम 20 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए राज्य इकाई कार्यक्रम पर काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में, जो 6 से 8 मई तक हो सकता है, पीएम राज्य में उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जो कांग्रेस और जेडीएस के गढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रबंधकों के अनुसार, राज्य को जिन छह क्षेत्रों में बांटा गया है, उनमें से प्रत्येक में मोदी की कम से कम तीन रैलियां करने की योजना है। इनमें से हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में जहां करीब 40 विधानसभा सीटें हैं, वहां पीएम की और रैलियां हो सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस क्षेत्र के सबसे कद्दावर नेता हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां से महज 15 सीटें ही जीत पाई थी।

पहले के आंकड़े क्या कहते हैं?
जनवरी 2015 से पीएम मोदी कुल 32 बार कर्नाटक के दौरा पर गए हैं। इनमें से लगभग 25 फीसदी दौरे चुनावी साल में हुए हैं। मोदी ने एक साल में दूसरी सबसे अधिक कर्नाटक यात्रा 2018 में की थी, यह भी एक चुनावी साल था। उस साल सात में से छह दौरे चुनाव से पहले हुए थे। इनमें से पांच यात्राएं गैर-आधिकारिक थीं। उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद या भाजपा के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए राज्य का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed