भारतबंद के दौरान भड़की हिंसा पर ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, हिरासत में कई नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतबंद के दौरान पूरे देश में हुई हिंसा और दंगा फैलाने के मामले में पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। इस मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। यूपी के मुजफ्फरनगर में बसपा के जिला अध्यक्ष कमल गौतम को प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
कमल गौतम को 20 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौतम की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने कहा कि सबूतों से साफ है कि कमल गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शराब बांटी और कई व्यापारियों से जबरदस्ती दुकानें बंद करवाईं।
वहीं मध्यप्रदेश में बीजेपी नेता गिरिराज जाटव को गिरफ्तार किया गया है। जाटव के बारे में जानकारी देने पर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। जाटव पर भी भारतबंद के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है।
आपको बता दें कि भारत बंद के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में 10 लोगों की मौत के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया था।
Muzaffarnagar: BSP district president Kamal Gautam arrested on charges of inciting violence during #BharatBandh protest. SSP says,'As per proof, he provided liquor to party workers & thousands of them,in an inebriated condition,were incited to forcefully shut shops,create ruckus' pic.twitter.com/WlpNtF46Jp
— ANI UP (@ANINewsUP) April 7, 2018
BJP's Giriraj Jatav arrested on charges of inciting violence in Bhind during #BharatBandh protests, earlier a reward of Rs 10,000 was declared for information leading to his arrest. #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) April 7, 2018