{"_id":"6aa95f4ddf22f2c6030c81a8","slug":"bharat-ratna-for-pm-modi-jp-nadda-says-no-discussion-has-taken-place-in-bjp-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को भारत रत्न मिलेगा?: नड्डा ने साफ किया रुख, बोले- उचित समय पर फैसला लेगी भाजपा; राहुल पर भी हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी को भारत रत्न मिलेगा?: नड्डा ने साफ किया रुख, बोले- उचित समय पर फैसला लेगी भाजपा; राहुल पर भी हमला
Tue, 15 Sep 2026 08:41 PM IST
शिवम गर्ग
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:41 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न देने के सवाल पर जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा में अभी तक इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। नड्डा ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकतांत्रिक नेता बताया और राहुल गांधी के आंकड़ों को लेकर लगाए आरोप पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
पीएम मोदी को भारत रत्न मिलेगा?
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने की चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा में इस मुद्दे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ऐसे मामलों में उचित समय पर फैसला लेती है।
विज्ञापन
भारत रत्न पर BJP में कोई चर्चा नहीं
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नड्डा से पूछा गया कि क्या देशभर में चल रहे महीने भर के 'सेवा संकल्प अभियान' के अंत में प्रधानमंत्री मोदी को भारत रत्न देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस पर नड्डा ने कहा कि सर्वोच्च नागरिक सम्मान से जुड़े मामलों में पार्टी उचित समय पर निर्णय लेती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने सवाल पूछने वाले की इस सलाह को अच्छा बताया।
विज्ञापन
'पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकतांत्रिक नेता'
विपक्ष के उस आरोप पर भी नड्डा ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी पर तानाशाह की तरह काम करने का आरोप लगाया जाता है। नड्डा ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी “दुनिया के सबसे लोकतांत्रिक नेता” हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में बदलाव और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ना लोकतंत्र और जनता को साथ लेकर चलने के बिना संभव नहीं होता।
विज्ञापन
राहुल गांधी के आरोप पर भी दिया जवाब
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस आरोप पर भी नड्डा ने पलटवार किया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर आंकड़ों के जरिए देश की गलत तस्वीर पेश करने का आरोप लगाया था। नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग अर्थशास्त्र का ‘ई’ तक नहीं जानते और जिस व्यक्ति का जिक्र सवाल में किया गया है, वह भी इसी श्रेणी में आते हैं।