फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra to enter Maharashtra today from Nanded, NCP Chief Pawar will join tomorrow, know all updates

Bharat Jodo Yatra: राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का आज महाराष्ट्र में प्रवेश, पवार शामिल होंगे, ठाकरे पर संशय

Mon, 07 Nov 2022 10:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़ Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 07 Nov 2022 10:00 AM IST
सार

राकांपा प्रमुख शरद पवार यात्रा में 8 नवंबर को शरीक होंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे व उनके पुत्र व पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के महाराष्ट्र में यात्रा में शरीक होने की संभावना है। दोनों नेताओं ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra to enter Maharashtra today from Nanded, NCP Chief Pawar will join tomorrow, know all updates
भारत जोड़ो यात्रा आज तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार सुबह तेलंगाना के कामरेड्डी जिले से आगे बढ़ी। यात्रा आज रात नांदेड़ जिले से महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। महाराष्ट्र में यह करीब 14 दिन भ्रमण करेगी। 

विज्ञापन

राकांपा प्रमुख शरद पवार यात्रा में 8 नवंबर को शरीक होंगे। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे व उनके पुत्र व पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के महाराष्ट्र में यात्रा में शरीक होने की संभावना है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में यात्रा का कामयाब बनाने के लिए जबर्दस्त तैयारियां की हैं। 

विज्ञापन

दक्षिण भारत में आज पूरी होगी यात्रा
कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की यह यात्रा दक्षिण भारत को कवर कर चुकी है। अब तक यह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में घूम चुकी है। सोमवार सुबह तेलंगाना के कामरेड्डी से राज्य में अंतिम चरण में आगे बढ़ी। आज देर शाम को यात्रा महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के देगलूर के मदनूर नाका से प्रवेश करेगी। 

आज एकता मशाल यात्रा, महाराष्ट्र में 381 किलोमीटर भ्रमण
यात्रा को महाराष्ट्र में कामयाब बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने भारी तैयारियां की हैं। आज शाम नांदेड़ जिले में पहुंचने के बाद राहुल गांधी और अन्य नेता रात करीब 10 बजे एकता मशाल यात्रा निकालेंगे। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा कुल 381 किलोमीटर भ्रमण करेगी। यह 15 विधानसभा व 6 संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी।  



बीमार होने से राहुल संग एक मील से कम चलेंगे पवार
राकांपा प्रमुख शरद पवार 8 नवंबर को यात्रा में शामिल होंगे। वे बीमार होने के कारण राहुल के साथ एक मील से कम का सफर करेंगे। उनका मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है।यात्रा को देश भर के विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। यह समर्थन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।  महाराष्ट्र में भी राकांपा और शिवसेना (ठाकरे गुट) ने इसके महत्व को देखते हुए यात्रा में भाग लेने के लिए सहमति व्यक्त की है।

ठाकरे ने अभी यात्रा में शामिल होने की पुष्टि नहीं की
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने अभी तक राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, दोनों के राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने की संभावना है। बहरहाल, शिवसेना के उद्धव बालासाहेब ठाकरे धड़े से अरविंद सावंत और मनीषा कायंडे यात्रा में शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में महाराष्ट्र के दिग्गज नेता नाना पटोले, बाला साहेब थोरात, भाई जगताप, अशोक चव्हाण समेत कई नेता शामिल होंगे। 

अगले साल कश्मीर में खत्म होगी यात्रा, 2366 किलोमीटर की दूरी तय करना शेष
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कुल 3,570 किलोमीटर की यात्रा में इसे अभी 2,355 किलोमीटर की दूरी तय करना बाकी है। यह अगले साल कश्मीर में खत्म होगी। कांग्रेस का दावा है कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता की सबसे लंबी पद यात्रा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed