फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Slams Government on demonetisation and GST Sachin pilot Latest Update

Bharat Jodo Yatra: राहुल बोले- ग्रह पर दूसरा सबसे अमीर आदमी भारत से; नोटबंदी और जीएसटी पर सरकार को घेरा

Wed, 21 Sep 2022 09:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 21 Sep 2022 09:51 PM IST
सार

कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Slams Government on demonetisation and GST Sachin pilot Latest Update
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को केरल के मदवना से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को आगे बढ़ाया। वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी उनके साथ इस दौरान मौजूद थे। यह उनकी यात्रा का 14वां दिन था। राहुल ने ट्वीट किया कि दिन की एक प्रेरक शुरुआत। महान आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक एवं समाज सुधारक नारायण गुरु को मेरी श्रद्धांजलि! जिनकी समानता को लेकर दी गई शिक्षा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मूल विचार है। इसके बाद कलमस्सेरी नगरपालिका कार्यालय से यात्रा का दूसरा चरण शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे परवूर जंक्शन पर संपन्न हुआ।

विज्ञापन


राहुल ने फिर नोटबंदी-जीएसटी पर सरकार को घेरा
कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि नोटबंदी और जीएसटी नरेंद्र मोदी सरकार की गलतियां नहीं, बल्कि छोटे व्यवसायों को नष्ट करने और कुछ चुनिंदा बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सोचसमझ कर उठाये गए कदम थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा है कि यह कोई गलती नहीं थी। ये छोटे व्यवसायों, एमएसएमई क्षेत्र को नष्ट करने और कुछ चुनिंदा व्यवसायों, उद्योगों और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर उठाए गए कदम थे।
विज्ञापन


उद्योगपतियों को लेकर भी घेरा
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि ग्रह पर दूसरा सबसे अमीर आदमी भारत से है। वह देश में किसी भी व्यवसाय का एकाधिकार कर सकता है, कोई भी हवाई अड्डा और बंदरगाह खरीद सकता है, कृषि, बिजली और सौर व्यवसाय पर हावी हो सकता है। इन व्यवसायों को बनाने के लिए उसे पैसे कौन देता है? यह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से आता है, यह आपका पैसा है। इस पैसे का इस्तेमाल स्कूल, अस्पताल बनाने, किसानों को कर्ज देने, छोटे कारोबारियों को सहारा देने में किया जाना चाहिए। यदि आप ऋण लेते हैं और चूकाने में असफल होते हैं तो आपको अपराधी कहा जाता है, लेकिन अगर भारत का सबसे बड़ा व्यवसायी ऐसा करता है, तो उसे अपराधी नहीं बल्कि गैर-निष्पादित संपत्ति कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 दिनों तक चलेगी यात्रा
कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed