फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra Maharashtra Rahul Gandhi Slams BJP Modi Govt Over Demonetisation GST Updates

Bharat Jodo Yatra: राहुल बोले- अगर हिंदुस्तान को समझना है तो सड़क पर चलना होगा, नोटबंदी-GST पर कही यह बात

Wed, 09 Nov 2022 08:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Nov 2022 08:43 PM IST
सार

महाराष्ट्र में उन्होंने कहा कि आपके प्रोजेक्ट गुजरात जा रहे हैं। एयरबस प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से चला गया, क्योंकि गुजरात में चुनाव हैं। यहां तक कि फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट भी चला गया। पैसे के अलावा राज्य के युवाओं की नौकरी और भविष्य भी छीना जा रहा है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Maharashtra Rahul Gandhi Slams BJP Modi Govt Over Demonetisation GST Updates
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में नायगांव के नांदेड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के किसान, मजदूर गाड़ी में नहीं चलते, सड़कों पर पैदल चलते हैं। अगर उस हिंदुस्तान को समझना है तो हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, गाड़ी से चलकर नहीं समझा जा सकता। अगर हिंदुस्तान को समझना है तो सड़क पर चलना होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन




उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने जिस दिन नोटबंदी और गलत GST लागू की वह हिंदुस्तान पर आर्थिक सुनामी लाए। उस समय उन्होंने कहा कि वह काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। काला धन मिट जाएगा, सबूत आपके सामने हैं। गुजरात को आपके प्रोजेक्ट जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में उन्होंने कहा कि आपके प्रोजेक्ट गुजरात जा रहे हैं। एयरबस प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से चला गया, क्योंकि गुजरात में चुनाव हैं। यहां तक कि फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट भी चला गया। पैसे के अलावा राज्य के युवाओं की नौकरी और भविष्य भी छीना जा रहा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमने भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की, क्योंकि मीडिया हमारे मुद्दों को नहीं उठा रहा था। संसद में जब हम अपने मुद्दे रखते हैं तो दो मिनट में हमारे माइक बंद हो जाते हैं। जब हम नोटबंदी, चीनी सेना की घुसपैठ की बात करते हैं तो हमारे माइक बंद हो जाते हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed