फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaditya Thackeray to take part in Bhara Jodo Yatra today

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में कार्यकर्ता की मौत, राहुल ने जताया शोक, आदित्य ठाकरे भी हुए शामिल

Fri, 11 Nov 2022 05:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़ Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 11 Nov 2022 05:52 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को यहां एक स्कूली छात्र सर्वेश हटने को उपहार में लैपटॉप दिया। सर्वेश महाराष्ट्र के नांदेड़ का रहने वाला है और उसकी इच्छा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की है।

विज्ञापन
Aaditya Thackeray to take part in Bhara Jodo Yatra today
Bharat Jodo Yatra - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 65 वां दिन है। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में यह पांच दिनों से जारी है। शुक्रवार दोपहर बाद यह पड़ोसी हिंगोली जिले में पहुंची। हिंगोली में ही शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने यात्रा में राहुल गांधी का साथ दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, शिवसेना विधायक सचिन अहीर के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा आज 65 वें दिन में प्रवेश कर गई। 7 नवंबर की रात को यह पड़ोसी तेलंगाना प्रांत से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलुरु पहुंची थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीते पांच दिनों से यह नांदेड़ जिले में भ्रमण कर रही है। यात्रा शुक्रवार सुबह अर्धपुर के नांदेड़-हिंगोली रोड स्थित दाभाड़ से फिर शुरू हुई।  आज दोपहर बाद यह चोरम्बा फाटा से शुरू होकर रात में हिंगोली पहुंचेगी। सुबह करीब छह बजे यात्रा दोबारा शुरू होने के बाद सड़क पर लोगों ने गांधी का स्वागत किया. रास्ते में कांग्रेस नेता ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।

18 नवंबर को बुलढाणा के शेगांव में सभा
गांधी ने गुरुवार शाम को नांदेड़ में एक रैली को संबोधित किया था। वहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और अभिनेता सुशांत सिंह मौजूद थे। गांधी 18 नवंबर को बुलढाणा जिले के शेगांव में अपनी दूसरी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी
महाराष्ट्र में यात्रा 14 दिनों तक भ्रमण करेगी। वह राज्य के 15 विधानसभा और 6 संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यह महाराष्ट्र के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। 


यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, राहुल ने जताया शोक
यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता व सहयात्री पी. गणेश का निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक जताया है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, "हमारे साथी यात्र पी गणेशन जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वे कांग्रेस के एक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता थे और पिछले 3 दशकों में पार्टी की हर यात्रा और अभियान में शामिल हुए थे। भारत जोड़ो यात्रा में हमने  एक प्रिय साथी खो दिया है।''

लड़के को खरगे ने उपहार में दिया लैपटॉप
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को यहां एक स्कूली छात्र सर्वेश हटने को उपहार में लैपटॉप दिया। सर्वेश महाराष्ट्र के नांदेड़ का रहने वाला है और उसकी इच्छा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की है। राहुल गांधी ने सर्वेश से मुलाकात की। सर्वेश ने राहुल को बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है, लेकिन उसने कभी कंप्यूटर नहीं देखा है। उसके स्कूल में भी कंप्यूटर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed