फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra: Assam CM Himanta Biswa Sarma said Congress should Start this in Pakistan

Bharat Jodo Yatra: अपने नाना के किए पर पछतावा हो तो पाकिस्तान से शुरू करें यात्रा, असम CM बिस्वा का तंज

Wed, 07 Sep 2022 12:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Sep 2022 12:57 PM IST
सार

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे की पार्टी के ऊपर जुबानी तरकश छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Assam CM Himanta Biswa Sarma said Congress should Start this in Pakistan
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस को यह यात्रा शुरू ही करनी है तो इसकी शुरुआत पाकिस्तान से होनी चाहिए। उन्होंने कहा, भारत पहले से जुड़ा हुआ है और एक है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा, भारत का बंटवारा 1947 में हुआ था। इसलिए भारत में इस यात्रा का कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। 

विज्ञापन


असम सीएम ने कहा, कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जुड़ा हुआ है। जुड़ा हुआ क्या नहीं है? 1947 में कांग्रेस ने भारत को खंडित किया था। अगर राहुल गांधी को कोई पछतावा है कि मेरे नाना ने गड़बड़ किया था। पंडित नेहरू के समय में जो हुआ, वो होना नहीं होना चाहिए था, तो उन्हें पाकिस्तान से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करनी चाहिए। भारत जोड़ो भारत में शुरू तक करने की क्या जरूरत है। पाकिस्तान को भारत में जोड़ो, बांग्लादेश को अखंड भारत में जोड़ो। 
विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस में शुरू हुई जुबानी जंग
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे की पार्टी के ऊपर जुबानी तरकश छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' नहीं 'भारत छोडो' यात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं। राहुल गांधी जब इस यात्रा के माध्यम से देश में घूमेंगे तो पता चलेगा कि आठ साल में पीएम मोदी ने देश को कैसे बदल दिया और उनकी आंखें खुल जाएंगी। फिर क्या था कांग्रेस ने भी पलटवार किया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आरएसएस की भूमिका की याद दिला दी। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि भाजपा सही कह रही है 'भारत छोड़ो आंदोलन' महात्मा गांधी के नेतृत्व में था जिसमें संघियों(RSS)ने कभी भाग नहीं लिया। फिलहाल हमारे राहुल गांधी बुधवार से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


3570 किलोमीटर लंबी यात्रा का आगाज आज 
कांग्रेस की ओर से मिशन 2024 के तहत भारत जोड़ो यात्रा की आज शुरुआत की जाएगी। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर तक आयोजित होगी। पांच महीनो में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed