फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra aimed at listening to people Jairam Ramesh

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा पर जयराम रमेश बोले- इसका उद्देश्य लोगों को सुनना है, भाषण देना नहीं

Wed, 31 Aug 2022 03:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 31 Aug 2022 03:51 PM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयराम रमेश ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भाजपा की भारत बांटने की नीति के खिलाफ भारत को एकजुट करना है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra aimed at listening to people Jairam Ramesh
जयराम रमेश - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बोलने वाली नहीं बल्कि सुनने वाली होगी जहां राहुल गांधी भाषण नहीं देंगे बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की बात सुनेंगे। 
विज्ञापन


गांधी 7 सितंबर को लगभग 150 दिनों में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे। यह देश के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी। 
विज्ञापन

 
 'भाजपा की बांटने की नीति के खिलाफ देश को एकजुट करना उद्देश्य'
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयराम रमेश ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य भाजपा की भारत बांटने की नीति के खिलाफ भारत को एकजुट करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पार्टी द्वारा की गई सबसे बड़ी राजनीतिक लामबंदी है और गांधी की पदयात्रा शुरू करने के पीछे सामाजिक ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानता और शक्तियों का केंद्रीयकरण जैसे कारक हैं।  रमेश ने कहा, राहुल गांधी भाषण देने नहीं जा रहे हैं, वह सुनने जा रहे हैं। 
  
लोगों को उत्सुकता से सुनेंगे राहुल गांधी : रमेश
उन्होंने आगे कहा, "भारत जोड़ो यात्रा बोलने वाली यात्रा नहीं है, बल्कि एक सुनने वाली यात्रा है जहां राहुल गांधी लोगों को उत्सुकता से सुनेंगे।" उन्होंने कहा, "भाजपा, भारत तोड़ो में विश्वास करती है। कांग्रेस भारत जोड़ो में विश्वास करती है।" उन्होंने कहा कि गांधी पूरी यात्रा पैदल तय करेंगे। 
 
उन्होंने कहा, यह एक सार्वजनिक, खुला और पारदर्शी अभ्यास है। इसलिए सभी समान विचारधारा वाले लोगों को गांधी की पदयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है।


कन्याकुमारी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे
रमेश ने कहा कि कन्याकुमारी में 7 सितबंर को एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद गांधी अगले दिन की सुबह पदयात्रा शुरू करेंगे।  

पदयात्रा में एम.के.स्टालिन भी होंगे शामिल
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख केएस अलागिरी ने कहा कि द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन कन्याकुमारी में गांधी की पदयात्रा में शामिल होंगे और भारत के राष्ट्रीय ध्वज को कांग्रेस नेता को सौंपेंगे। गांधी द्वारा संबोधित की जाने वाली जनसभा में विभिन्न संगठन-पार्टी के नेता शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed