Bharat Jodo Nyay Yatra: न्याय यात्रा छठे दिन पहुंची माजुली, जयराम रमेश बोले- असम CM लोगों को रोकने...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। आज उनकी यात्रा का छठा दिन है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।
विस्तार
लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। आज उनकी यात्रा का छठा दिन है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को नाव से ब्रह्मपुत्र नदी पार की। उन्होंने जोरहाट के निमाती घाट से माजुली तक की दूरी तय की।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Nyay Yatra' travels on a boat across the Brahmaputra river from Nimati Ghat, Jorhat to Majuli pic.twitter.com/7qFgKTlaic
— ANI (@ANI) January 19, 2024
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के माजुली पहुंच चुकी है। यहां पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा, 'कोई नियम नहीं तोड़ा गया है। असम के सीएम लोगों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। हम अगले सात दिन के लिए असम में हैं। उन्हें हमें गिरफ्तार करने दीजिए, हम चुनौती स्वीकार करते हैं।'
#WATCH | Congress' Bharat Jodo Nyaya Yatra reaches Assam's Majuli, party leader Jairam Ramesh says, "No rules have been broken. Assam CM is making all attempts to stop people from joining the Bharat Jodo Nyaya Yatra. No one can stop this yatra. We are in Assam for the next 7… pic.twitter.com/SOVfMA1s9n
— ANI (@ANI) January 19, 2024
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह यात्रा उन्हें (हिमंत बिस्व सरमा) असम के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के रूप में बेनकाब करेगी। इसको लेकर वह पूरी तरह से डरे हुए हैं। यात्रा को मिले स्वागत से भी उनको डर सता रहा है।'
#WATCH | Congress MP KC Venugopal on 'Bharat Jodo Nyay Yatra' in Assam's Majuli
— ANI (@ANI) January 19, 2024
"This Yatra will expose him (Himanta Biswa Sarma) as the most corrupt CM of Assam. He is totally scared about this. The reception received by the yatra is also making him scared. The Assam CM is… pic.twitter.com/YU4bukMLd1
मुख्यमंत्री की मियां यात्रा टिप्पणी पर वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री असम के लोगों का अपमान कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान माजुली में श्री श्री औनियाती सत्र में प्रार्थना की।
Assam: Congress leader Rahul Gandhi offered prayers at Sri Sri Auniati Satra in Majuli during his ongoing 'Bharat Jodo Nyay Yatra'.
— ANI (@ANI) January 19, 2024
(Source: AICC) pic.twitter.com/uh1yuc2mto