{"_id":"65e2ababdc26bc475f08c879","slug":"bharat-jodo-nyay-yatra-updates-rahul-gandhi-bharat-jodo-nyay-yatra-rajsthan-today-live-news-and-updates-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Nyay Yatra: धौलपुर से फिर शुरू हुई न्याय यात्रा, जयराम रमेश बोले- यात्रा के दौरान लोग हमारा...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Nyay Yatra: धौलपुर से फिर शुरू हुई न्याय यात्रा, जयराम रमेश बोले- यात्रा के दौरान लोग हमारा...
Sat, 02 Mar 2024 10:02 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:02 AM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।
विज्ञापन
Jairam Ramesh
- फोटो : Social Media
विस्तार
लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। उन्होंने पांच दिन के बाद एक बार फिर राजस्थान के धौलपुर से यात्रा शुरू की। बता दें, यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने कहा, 'पांच दिनों के आराम के बाद हम आज दोपहर दो बजे राजस्थान के धौलपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू कर रहे हैं।'
विज्ञापन
#WATCH | Congress General Secretary in-charge Communications Jairam Ramesh says "After resting for 5 days, we are resuming Bharat Jodo Nyay Yatra today at 2 pm from Dholpur, Rajasthan. We will enter Morena, Madhya Pradesh at around 3 pm today and we will stay in MP till 6th… pic.twitter.com/trLHAAYo2i
— ANI (@ANI) March 2, 2024
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम आज दोपहर लगभग तीन बजे मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेंगे और हम छह मार्च तक एमपी में रहेंगे। पांच मार्च को राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। सात मार्च को हम गुजरात में प्रवेश करेंगे। यात्रा के दौरान लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं।'