फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharat jodo nyay yatra updates: rahul gandhi bharat jodo nyay yatra chattishgarh today live news and updates

Bharat Jodo Nyay Yatra: कोरबा से फिर शुरू हुई न्याय यात्रा, जयराम रमेश बोले- बिहार में पलटी कुमार शासन कर रहे

Mon, 12 Feb 2024 12:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 12 Feb 2024 12:15 PM IST
सार

जयराम रमेश ने कहा कि बिहार की राजनीति में क्या कह सकते हैं। जब पलटी कुमार शासन कर रहे हैं, तो वे किस तरफ पलटी करेंगे किसी को नहीं पता।

विज्ञापन
bharat jodo nyay yatra updates: rahul gandhi bharat jodo nyay yatra chattishgarh today live news and updates
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोरबा से आज शुरू की। - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। उन्होंने आज छत्तीसगढ़ के कोरबा से फिर से यात्रा शुरू की। बता दें, यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल छत्तीसगढ़ में हैं। आज यहां के कोरबा से यात्रा शुरू हुई है। 
 
पलटी कुमार शासन कर रहे
कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, 'बिहार की राजनीति में क्या कह सकते हैं। जब पलटी कुमार शासन कर रहे हैं, तो वे किस तरफ पलटी करेंगे किसी को नहीं पता। फ्लोर टेस्ट होना जरूरी है।भाजपा हमारी पार्टी को तोड़ने में लगी हुई है, आरजेडी को तोड़ने में लगी हुई है और वो असफल होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने पर हमला
राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने लोगों को महंगाई का सामना करने और बेरोजगारी बढ़ने को लेकर हमला बोला। 

कांग्रेस नेता ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से जाग जाने को कहा और दावा किया कि उनकी जेबें लूटी जा रही हैं और उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासी देश की आबादी का 74 फीसदी हैं, लेकिन इन समुदायों का एक भी व्यक्ति भारत की शीर्ष 200 कंपनियों का मालिक नहीं है, जिन्हें 'देश का सारा धन' दिया जा रहा है। 


उन्होंने कहा, 'भाजपा इसे हिंदू राष्ट्र कहती है लेकिन देश की 74 फीसदी आबादी और आम गरीबों को कुछ नहीं मिल रहा है। वे केवल थाली, घंटा बजाने, मोबाइल फोन दिखाने और भूख से मरने के लिए हैं। मुझे बताओ, क्या आपने राम मंदिर उद्घाटन में किसी गरीब, मजदूर, बेरोजगार या छोटे व्यवसायी को देखा है? मैंने केवल (गौतम) अदाणी जी, (मुकेश) अंबानी जी, अमिताभ बच्चन समेत फिल्मी सितारों और अन्य बड़े व्यवसायियों को देखा। अदाणी जी, अंबानी जी, उनकी पत्नी और बच्चे बड़े-बड़े बयान दे रहे थे।’

गांधी ने इसे आर्थिक अन्याय करार देते हुए कहा कि लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है और महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है, जबकि अदाणी और अंबानी चीन का सामान बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed