फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra news and updates Rahul Gandhi in Rourkela as BJD BJP attacks Congress news in hindi

Bharat Jodo Nyay Yatra Updates: राहुल ने राउरकेला में मंदिर के दर्शन किए, बोले- ओडिशा में भाजपा-बीजद का गठजोड़

Wed, 07 Feb 2024 03:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 07 Feb 2024 03:39 PM IST
सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को ओडिशा के राउरकेला स्थित सुंदरगढ़ से शुरू होगी। इससे पहले सुबह-सुबह ही राहुल गांधी यहां के वेदव्यास मंदिर पहुंच गए। राहुल ने यहां पूजा-अर्चना की और अनुष्ठान को लेकर जानकारी हासिल की। यहां पढ़ें भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़े अपडेट्स...

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra news and updates Rahul Gandhi in Rourkela as BJD BJP attacks Congress news in hindi
राउरकेला में मंदिर पहुंचे राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को ओडिशा के राउरकेला स्थित सुंदरगढ़ से शुरू होगी। इससे पहले सुबह-सुबह ही राहुल गांधी यहां के वेदव्यास मंदिर पहुंच गए। राहुल ने यहां पूजा-अर्चना की और अनुष्ठान को लेकर जानकारी हासिल की। यहां पढ़ें भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़े अपडेट्स...
विज्ञापन

राहुल ने यहां ओडिशा के इस्पात शहर के रूप में प्रसिद्ध राउरकेला में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ फिर शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल बोले- बीजद-भाजपा के बीच है गठजोड़

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बीजू जनता दल (बीजद) के बीच ‘‘गठजोड़’’ है और कांग्रेस राज्य के लोगों के हितों की रक्षा के लिए बीजद-भाजपा गठजोड़ का विरोध करती रही है। उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते ही हैं कि ओडिशा में नवीन पटनायक और नरेन्द्र मोदी की साझा सरकार है। दोनों ने हाथ मिलाया है और मिलकर काम करते हैं। मुझे संसद में पता चला कि बीजद, भाजपा का समर्थन करती है। बीजद के लोग भी भाजपा के इशारे पर हमें परेशान करते हैं।’’
 
विज्ञापन

राहुल बोले- बाहर के 30 करोड़पति राज्य की संपदा लूटने आए

 राहुल ने रैली के दौरान कहा, ‘‘मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए ओडिशा आया हूं।’’ कांग्रेस नेता ने ओडिशा में बीजद सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के 30 लाख लोग आजीविका की तलाश में दूसरे राज्यों में विस्थापित हो गए हैं क्योंकि राज्य सरकार ‘‘उनके लिए काम नहीं कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘30 लाख लोगों के अपनी आजीविका के लिए दूसरे राज्यों में विस्थापित होने के साथ ही ओडिशा से बाहर के 30 करोड़पति राज्य की संपदा को लूटने के लिए यहां आए हैं।’’

राहुल ने कहा कि ओडिशा में आदिवासियों की बड़ी आबादी है लेकिन सरकार राज्यों में दलितों के साथ ही उनकी भी ‘‘उपेक्षा’’ कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां छह-सात घंटे आपके ‘मन की बात’ सुनने आया हूं और केवल 15 मिनट अपनी बात रखूंगा’’ उन्होंने कहा कि ओडिशा में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है क्योंकि उद्योग सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed