{"_id":"5fce72fa8ebc3ecfc35548ae","slug":"bharat-biotech-seeks-emergency-use-approval-for-covid-19-vaccine-covaxin","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: भारत बायोटेक ने भी मांगी कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वैक्सीन: भारत बायोटेक ने भी मांगी कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी
Tue, 08 Dec 2020 12:06 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
कोवाक्सिन वैक्सीन
- फोटो : ट्विटर
फाइजर और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के बाद हैदराबाद की फार्मास्युटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने भी अपने कोविड-19 रोधी टीके के लिए आपात उपयोग की मंजूरी मांगी है। कंपनी ने केंद्रीय औषधि नियामक में इसके लिए आवेदन किया है। इस तरह यह तीसरी कंपनी बन गई है, जो अपने टीके के इस्तेमाल की इजाजत मांग रही है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोवैक्सीन टीके का विकास भारत बायोटेक द्वारा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर स्वदेश में किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिसंबर को एक सर्वदलीय बैठक में उम्मीद जताई थी कि कोविड-19 का टीका कुछ सप्ताह में तैयार हो सकता है।
उसी दिन शाम को अमेरिकी फार्मास्युटिकल कंपनी फाइजर की भारतीय शाखा ने केंद्रीय औषधि नियामक से अपने टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी। इससे पहले इस कंपनी को ब्रिटेन और बहरीन में इस तरह की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट ने ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ के लिए छह दिसंबर को इस संबंध में मंजूरी मांगी थी।
भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया तथा फाइजर के आवेदनों पर केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) में कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति आने वाले दिनों में विचार करेगी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हालांकि इनमें से अभी तक कोई भी आवेदन समिति को नहीं भेजा गया है और इस बारे में कोई तारीख तय नहीं की गयी है जब समिति आवेदनों का मूल्यांकन करने के लिए बैठक करेगी।