{"_id":"63cac24f24421a0f121b19c7","slug":"bharat-biotech-founder-bats-for-incentives-tax-breaks-for-patented-products-innovation-at-72nd-ipc-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"72nd IPC: भारत बायोटेक के मालिक डॉ. एल्ला बोले- देश में नवाचार से विकसित उत्पादों पर टैक्स में मिले छूट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
72nd IPC: भारत बायोटेक के मालिक डॉ. एल्ला बोले- देश में नवाचार से विकसित उत्पादों पर टैक्स में मिले छूट
Fri, 20 Jan 2023 10:03 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:03 PM IST
सार
टीका निर्माता भारत बायोटेक के संस्थापक डॉ. कृष्णा एल्ला ने 72वें इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस में भाग लेने नागपुर पहुंचे। कोविड वैक्सीन की तीन खुराक की आवश्यकता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी इस संबंध में काम कर रही है।
विज्ञापन
Dr Krishna Ella
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीका निर्माता भारत बायोटेक के संस्थापक डॉ. कृष्णा एल्ला ने शोध से जुड़े प्रोत्साहन और देश में विकसित व पेटेंट नवाचार वाले नए उत्पादों के लिए कर छूट की वकालत की। नागपुर में 72वें इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस से इतर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, भारतीय कंपनियों के लिए रिसर्च से जुड़ा प्रोत्साहन बहुत महत्वपूर्ण है। मैं मंत्रालय से अनुरोध करूंगा कि भारत में दर्ज पेटेंट से बनने वाले किसी भी उत्पाद को कर में छूट दी जाए। यह उद्यमियों को नवाचार के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में यहां इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस को संबोधित करते हुए भारत के औषधि महानियंत्रक डॉ. वीजी सोमानी ने कहा था कि केंद्र सरकार देश में बायोटेक उत्पादों के अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन संबंधी प्रोत्साहन (Production Linked Incentive) योजना की तर्ज पर शोध से जुड़ा प्रोत्साहन कार्यक्रम शुरू करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
एक के बजाय कोविड वैक्सीन की तीन खुराक की आवश्यकता के बारे में पूछे जाने पर डॉ. कृष्णा एल्ला ने कहा कि उनकी कंपनी इसे लेकर काम कर रही है। तीन दिवसीय इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस में स्वास्थ्य क्षेत्र, शिक्षा और सामुदायिक फार्मेसी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें देश-विदेश के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
tax breaks patented products