{"_id":"5fbf8656bc02b20b142e3794","slug":"bharat-bandh-trade-union-strike-cripples-normal-life-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशव्यापी हड़ताल: पूरी तरह बंद रहा केरल, सामाजिक जीवन हुआ अस्त-व्यस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देशव्यापी हड़ताल: पूरी तरह बंद रहा केरल, सामाजिक जीवन हुआ अस्त-व्यस्त
Thu, 26 Nov 2020 04:12 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 26 Nov 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस का स्ट्राइक
- फोटो : ANI
भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में विभिन्न मजदूर संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का वामपंथी शासन वाले केरल में व्यापक असर देखने को मिला।
विज्ञापन
इस दौरान राज्य में दुकानें नहीं खुलीं और सार्वजनिक क्षेत्र की बस सेवा केएसआरटीसी भी बंद रही। संयुक्त मजदूर संगठनों की एक केंद्रीय समिति के आह्वान पर 24 घंटे की हड़ताल से देश के दक्षिणी राज्य में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ और इसका असर सरकारी कार्यालयों, बैंक और बीमा सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों पर दिखा।
विज्ञापन
पूरे केरल में सभी सरकारी कार्यालय और प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सबरीमाला तीर्थयात्रियों को हड़ताल से छूट दी गई थी और मंदिर के लिए आवागमन सामान्य रूप से चलता रहा।
विज्ञापन
कुछ जिलों में छोटे दुकानदारों ने यह भी कहा कि कारोबार पूरी तरह बंद करने से उनका जीवन और भी खराब हो जाएगा, जो पहले ही कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आर्थिक सुस्ती का सामना कर रहे हैं।
हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मजदूर संगठनों ने रैली या जनसभा नहीं की और इसकी जगह उन्होंने शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया और मानव श्रृंखला बनाईं।