फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharat bandh dalit community congress bjp protest over reservation

भारत बंद: देश के कई शहर छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Tue, 10 Apr 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
 bharat bandh dalit community congress bjp protest over reservation

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किये गए बदलाव के विरोध में 2 अप्रैल को देशव्यापी बंद का आयोजन किया गया था। इसके बाद कई तथाकथित सवर्ण संगठनों ने सोशल मीडिया के जरिये एक और भारत बंद का आह्वान किया है। आज यानी 10 अप्रैल को इसका आयोजन किया गया है। इसका मकसद आरक्षण का विरोध करना है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार से इस बंद का संचालन किया गया है।

विज्ञापन


इस बंद का सबसे ज्यादा असर बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में ही दिखाई दे रहा है। हालांकि मध्यप्रदेश में प्रशासन की चुस्ती के चलते किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई है। लेकिन बिहार में गोली चलाने और लाठीचार्ज की घटनाएं हुई हैं। कई स्थानों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े हैं।
विज्ञापन


दो अप्रैल को आयोजित हुए बंद और हिंसा से सबक लेते हुए केंद्र तथा राज्य सरकारें पहले ही कमर कस चुकी थीं। देश के कई शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो चुक हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय पहले ही यह एडवाइजरी जारी कर चुका है साथ ही राज्य सरकारों को यह हिदायत दी है कि जिस भी जिले में हिंसा होगी, वहां के डीएम और एसपी को इसका जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया के जरिये सवर्णों ने भारत बंद का आह्वान किया था। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब 6000 जवानों को हालात पर काबू रखने के लिए तैनात किया गया है। शहर में धारा 144 लागू है। सोमवार को भोपाल में कई स्थानों पर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया था।


कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
भारत बंद को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी की ओर से कहा गया कि केंद्र सरकार आरक्षण के नाम पर देश को गुमराह कर रही है। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी ने दावा किया कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश के हर समुदाय का ख्याल रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed