{"_id":"5b94f7e4867a557f54639017","slug":"bharat-band-bjd-alleges-congress-asked-why-congress-woke-up-now-from-sleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के 'भारत बंद' पर बीजद का पलटवार, कहा- क्या नींद से अब जागी है कांग्रेस?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के 'भारत बंद' पर बीजद का पलटवार, कहा- क्या नींद से अब जागी है कांग्रेस?
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
बीजद के प्रवक्ता सस्मित पात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों पर कांग्रेस ने दस सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल ने कांग्रेस को समर्थन देने के सवाल पर ना ही गोल मोल जवाब दिया बल्कि कांग्रेस की विपक्ष के तौर पर भूमिका की निंदा की। बीजद के प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने ट्वीट कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पार्टी का रुख साफ किया।
ट्वीट में बीजद के प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पिछले साढ़े चार साल से सो रही थी जो अचानक जाग उठी है। अब क्यों जागी है?
बता दें कि भारत बंद के दौरान किसी भी अवांछनीय परिस्थिति से बचने के लिए ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिये हैं। लेकिन देश के सबसे ज्वलंत मुद्दे पर बीजद ने कांग्रेस की खिंचाई कर अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है कि वो अपनी लड़ाई खुद लड़ेगी ना कि कांग्रेस के साथ मिलकर।
विज्ञापन
ओडिशा के नेता और सत्ताधारी पार्टी के प्रवक्ता ने दूसरे ट्वीट में कहा कि बीजू जनता दल ने हमेशा देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमत पर अपना विरोध जताया है। और ऐसा पहली बार नहीं जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा उछाल आया हो। इसलिए बीजद भारत बंद का न ही समर्थन करती है और न ही विरोध करती है।
ट्वीट से जाहिर है कि बीजद खुलकर केंद्र सरकार का विरोध नहीं करना चाहती है। इससे पहले कई बार कांग्रेस ने बीजद पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। लेकिन कांग्रेस को अगर क्षेत्रीय पार्टियों का समर्थन नहीं मिलता है तो भारत बंद का सफल होना मुश्किल हो जायेगा।
विज्ञापन
Congress which was sleeping for the last 4.5 years has suddenly woken up. Why has it woken up now? To ensure safety and security of children all schools in the state will remain closed: Sasmit Patra, BJD spokesperson pic.twitter.com/voDP6IVsip
— ANI (@ANI) September 9, 2018विज्ञापन
ट्वीट में बीजद के प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पिछले साढ़े चार साल से सो रही थी जो अचानक जाग उठी है। अब क्यों जागी है?
बता दें कि भारत बंद के दौरान किसी भी अवांछनीय परिस्थिति से बचने के लिए ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिये हैं। लेकिन देश के सबसे ज्वलंत मुद्दे पर बीजद ने कांग्रेस की खिंचाई कर अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है कि वो अपनी लड़ाई खुद लड़ेगी ना कि कांग्रेस के साथ मिलकर।
विज्ञापन
The Biju Janata Dal (BJD) has been fighting against the price rise of petrol and deisel in the country and it is not for the first time that the country has seen such hike in fuel price. We are neither supporting nor opposing the #BharatBandh: Sasmit Patra, BJD spokesperson pic.twitter.com/yDaKWWP7CP
— ANI (@ANI) September 9, 2018