कांग्रेस की भारत बचाओ रैली की बड़ी बातें, गांधी परिवार का मोदी-शाह पर अटैक
- रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली, सोनिया ने कहा-देश में अधेर नगरी, चौपट राजा जैसा माहौल।
- राहुल गांधी ने कहा- मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी है, मर जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा
- प्रियंका ने कहा- भाजपा के कारण देश खतरे में, मोदी है तो मुमिकन है पर कसा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा नागरिकता संशोधन कानून: सोनिया
उन्होंने सवाल किया कि कालाधन लाने के लिए नोटबंदी की थी, लेकिन नहीं आया। इसकी जांच होनी चाहिए या नहीं? सोनिया ने कहा कि आज का माहौल ऐसा हो गया है कि जब मर्जी आए धारा बदल दो, राज्य का दर्जा बदल दो या कोई भी विधेयक पारित कर दो। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग जो नागरिकता कानून लाए हैं, वह भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा जैसा असम और पूर्वोत्तर में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा कि इनका संकीर्ण एजेंडा है लोगों को लड़वाओ और अपनी नाकामी छिपाओ। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मोदी-शाह को बताओ कि देश बचाने के लिए हम कोई भी संघर्ष करने को तैयार हैं।
मेरा नाम राहुल गांधी है, राहुल सावरकर नहीं
गांधी ने कहा कि मोदी और अमित शाह को माफी मांगनी है। पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी। हमारी शक्ति अर्थव्यवस्था थी। लोग दुनिया का भविष्य चीन और भारत को बोलते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था खुद नष्ट कर दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि हिंदुस्तान के सभी दुश्मन चाहते थे कि भारत की अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाए। यह काम हमारे प्रधानमंत्री ने कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी करके लाखों करोड़ रुपये कुछ उद्योगपतियों को दे दिए।
भाजपा है तो 15 हजार किसानों की हत्या मुमकिन है
प्रियंका ने कहा कि कुछ साल पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था चीन की तरह तेजी से बढ़ रही थी। अब जीडीपी पालात में चली गई है। भाजपा है तो 100 रुपये किलो की प्याज मुमकिन है। भाजपा है तो चार करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है। भाजपा है तो 15 हजार किसानों की हत्या मुमकिन है। भाजपा है तो नवरत्न कंपनियों की बिक्री मुमकिन है। भाजपा है तो ऐसे कानून बन रहे है जिससे देश का संविधान खतरे में है।
बदला नहीं आज बदलाव जरूरी है-सिंधिया
जनता को बड़े बड़े सब्जबाग दिखाए गए थे- मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस रैली में कहा कि तकरीबन छह साल पहले जनता को बड़े बड़े सब्जबाग दिखाए गए थे। किसानों की आमदनी दुगुनी करने और नौजवानों को हर साल दो करोड़ रोजगार मुहैया कराने का वादा किया था। अब तो साबित हो गया कि ये वादे झूठे थे। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज है कि हम कांग्रेस को मजबूत करें ताकि हम देश को सही दिशा की तरफ ले जा सके।