फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhagwat warned Sanskar Bharati against attempts to change culture said this on Ram temple

RSS: भागवत ने संस्कृति को बदलने के प्रयासों के प्रति संस्कार भारती को किया आगाह, राम मंदिर पर कही यह बात

Sun, 04 Feb 2024 12:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 04 Feb 2024 12:35 AM IST
सार

भागवत ने कहा कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में राम लला के आगमन के साथ भारत का आत्मसम्मान लौट आया है। भारत को आजादी हासिल हुए 75 साल बीत हो चुके हैं, इसके बावजूद बाद भी भारत की भारतीयता के उदय होने में इतना समय लग गया।

विज्ञापन
Bhagwat warned Sanskar Bharati against attempts to change culture said this on Ram temple
Mohan Bhagwat (File Photo) - फोटो : Social Media

विस्तार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि संस्कार भारती को समाज की संस्कृति को विकृत करने को अपनाए जा रहे हथकंडों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। आरएसएस से संबद्ध संस्कार भारती की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कलासाधक संगम के दौरान भरत मुनि सम्मान समारोह में बोलते हुए भागवत ने कहा, आजादी के बाद अब भारत अपने आत्म सम्मान की खोज की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, कभी-कभी कला का इस्तेमाल बुरी संस्कृति फैलाने के लिए किया जाता है। संस्कार भारती को इसके लिए भी तैयार रहना होगा। संस्कार भारती को अपनी संस्कृति के विकास के लिए कलाकारों के संग्रह की आवश्यकता होगी। कलाकारों का संग्रह ऐसा होना चाहिए जो विश्व संस्कृति का मार्गदर्शन कर सके। देश उठेगा और अपनी पहचान बनाएगा। 

विज्ञापन

भारत का आत्मसम्मान लौटने में लग गए 75 साल
भागवत ने कहा कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में राम लला के आगमन के साथ भारत का आत्मसम्मान लौट आया है। भारत को आजादी हासिल हुए 75 साल बीत हो चुके हैं, इसके बावजूद बाद भी भारत की भारतीयता के उदय होने में इतना समय लग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों ने हर पहलू में भारतीयता की उपेक्षा की है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed