{"_id":"5849373b4f1c1bf959449e80","slug":"bhagwant-mann-be-suspended-for-the-rest-of-the-sittings-of-the-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे शीतकालीन सत्र से निलंबित हो सकते हैं भगवंत मान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूरे शीतकालीन सत्र से निलंबित हो सकते हैं भगवंत मान
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Dec 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद का वीडियो बनाने के मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान को दोषी पाया गया है। किरीट सोमैया के नेतृत्व में नौ सांसदों की जांच कमेटी ने मान को संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र से निलंबित करने की सिफारिश की है। सदन में शुक्रवार को इस पर प्रस्ताव लाकर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले मान को 9 दिसंबर तक लोकसभा से निलंबित किया गया था । आदेश जारी करते हुए लोकसभा स्पीकर ने 9 दिसंबर तक सांसद मान को लोकसभा की कार्यवाही में शामिल न होने के निर्देश दिये थे।
विज्ञापन
बीती जुलाई आप सासंद ने संसद भवन की की सुरक्षा की अनदेखी करते हुए, अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। जिसको लेकर सदन में सांसदों ने हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
इस मामले की जांच के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने किरीट सोमैया के नेतृत्व में नौ सांसदों की एक जांच कमेटी गठित की थी। इससे पहले इस पुरे मुद्दे पर सांसद भगवंत मान संसद के बाहर धरने पर भी बैठे थे, और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी इस मुद्दे पर आरोप लगाये थे। जांच कमेटी में सोमैया सहित मिनाक्षी लेखी, सत्यपाल सिंह, आनंदराव अडसूळ, बी सहाताब, रत्ना जे, थॉट नरसिम्हन, केसी वेनुगोपाल और पी वेनुगोपाल सांसद शामिल थे।
Parliament security breach video: House to adopt a resolution on it tomorrow and will decide.The report has been laid before the house today
— ANI (@ANI_news) December 8, 2016