फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhabha Atomic Research Centre scientist missing for last four days, complaint lodged

बार्क के वैज्ञानिक अभिषेक पिछले चार दिन से लापता, दर्ज कराई गई शिकायत

Sun, 11 Oct 2020 06:22 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 11 Oct 2020 06:22 AM IST
सार

वैज्ञानिक अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे अभिषेक, 6 अक्तूबर को फिर से काम पर लौटना था

विज्ञापन
Bhabha Atomic Research Centre scientist missing for last four days, complaint lodged
bhabha atomic research centre

विस्तार

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) के एक वैज्ञानिक मैसूरू के येलवाल से पिछले चार दिनों से लापता हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, 26 वर्षीय अभिषेक रेड्डी गुल्ला 6 अक्तूबर को दोपहर में अपने दोपहिया वाहन से बाहर गए थे और उसके बाद से वापस नहीं आए।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली निवासी अभिषेक करीब एक साल पहले ही बार्क में शामिल हुए थे। बार्क के प्रशासनिक अधिकारी-तीन टीके बोस ने बृहस्पतिवार को येलवाल पुलिस थाने में अभिषेक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में बोस ने कहा कि अभिषेक वैज्ञानिक अधिकारी के तौर पर बार्क में कार्यरत थे और वह 17 सितंबर से अपनी ड्यूटी से नदारद चल रहे थे। पुलिस ने संदेह जताया है कि पिछले कुछ समय से वैज्ञानिक डिप्रेशन या अवसाद से पीड़ित थे।
विज्ञापन


बोस ने कहा कि अभिषेक ने 5 अक्तूबर को आखिरी बार उन्हें फोन किया था और बताया था कि वह 6 अक्तूबर से काम पर वापस लौटेंगे लेकिन वह नहीं आए। बार्क में ही काम करने वाले उनके पड़ोसी ने कहा कि अभिषेक का घर खुला हुआ था और उनका दोपहिया वाहन भी वहां नहीं था। बोस ने पुलिस से अभिषेक को खोजने का अनुरोध किया है। अचानक वैज्ञानिक अभिषेक के लापता होने से चिंतित उनके दोस्तों ने उनकी तलाश के लिए शनिवार को सोशल मीडिया पर अभियान भी शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed