{"_id":"6150443334c29b6bb44638b3","slug":"bhabanipur-bypoll-cpi-m-police-scuffle-after-campaigning-stopped-near-mamata-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवानीपुर उपचुनाव: अब लेफ्ट के प्रत्याशी को प्रचार से रोका गया, पुलिस के साथ झड़प","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भवानीपुर उपचुनाव: अब लेफ्ट के प्रत्याशी को प्रचार से रोका गया, पुलिस के साथ झड़प
Sun, 26 Sep 2021 03:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Sep 2021 03:28 PM IST
सार
पिछले हफ्ते, भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की भी इलाके में प्रचार करने से रोके जाने के बाद पुलिस के साथ कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
भवानीपुर रैली में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में माकपा के उम्मीदवार श्रीजीब बिस्वास की पुलिस के साथ झड़प हो गई। यह झड़प उस वक्त हुई जब वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास की ओर जाने वाली सड़क पर प्रचार करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो मामला बढ़ गया और झड़प हो गई।
विज्ञापन
बिस्वास के साथ गए माकपा के वरिष्ठ नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें इलाके के मतदाताओं के बीच प्रचार करने का पूरा अधिकार है, लेकिन पुलिस उन्हें गैरकानूनी तरीके से रोक रही है। एक ओर माकपा नेताओं और समर्थकों ने तर्क दिया कि उनके पास आवश्यक अनुमति है, तो दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि केवल उम्मीदवार और चार अन्य लोग नियमों के अनुसार एक साथ सड़क पर प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
कालीघाट इलाके में सड़क के प्रवेश द्वार पर रोके जाने के बाद चक्रवर्ती ने संवाददाताओं से कहा, 'ममता बनर्जी डरी हुई हैं और इसलिए किसी को हरीश चटर्जी स्ट्रीट में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।' बाद में माकपा उम्मीदवार विश्वास, चक्रवर्ती और तीन अन्य लोगों को हरीश चटर्जी स्ट्रीट क्षेत्र में प्रचार करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते, भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की भी इलाके में प्रचार करने से रोके जाने के बाद पुलिस के साथ कहासुनी हो गई थी।पुलिस ने तब कहा था कि उनके पास टीकाकरण प्रमाण पत्र नहीं है और वे उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनर्जी 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।