फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BGBS: 'Mamata Banerjee seems like my mother to me', know why the Bhutan minister said this about the CM

BGBS: 'मुझे मेरी मां जैसी लगती हैं ममता बनर्जी', जानें भूटान के मंत्री ने सीएम के लिए आखिर ऐसा क्यों कहा

Wed, 05 Feb 2025 10:40 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Wed, 05 Feb 2025 10:40 PM IST
सार

Bengal Global Business Summit: कोलकाता में बुधवार को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में सभी के मुंह से बंगाल की तारीफें सुनने को मिलीं, और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी जमकर सराहना की गई। इस दौरान भूटान के मंत्री ने उन्हें मां की संज्ञा दी है।

विज्ञापन
BGBS: 'Mamata Banerjee seems like my mother to me', know why the Bhutan minister said this about the CM
बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में सीएम ममता बनर्जी और भूटान के मंत्री - फोटो : X / @MamataOfficial

विस्तार

कोलकाता में बुधवार को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में एक वाकया ऐसा देखने को मिला, जिसने कइयों को भावुक कर दिया। खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए भी यह एक अचरज और भावुक करने वाला पल था। इस सम्मेलन में सभी के मुंह से बंगाल की तारीफें सुनने को मिलीं, और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी जमकर सराहना की गई।
विज्ञापन


इस दौरान भूटान के कृषि और पशुपालन मंत्री योंतेन फंटसो ने तो सीएम ममता बनर्जी को 'मदरली फिगर' (मां जैसा व्यक्ति) भी कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा, मेरी मां का जन्म 1955 में हुआ था और ममता बनर्जी का भी उसी साल जन्म हुआ था। इसलिए मैं उनका बेटा जैसा महसूस करता हूं। वह मेरे लिए सचमुच मां जैसी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, मंत्री ने बंगाल और भूटान के बीच पारस्परिक संबंधों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, भूटान और बंगाल सिर्फ पड़ोसी नहीं हैं, बल्कि हमारे बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध भी हैं। भूटान में ममता दीदी एक परिचित नाम हैं। इसके बाद, उन्होंने विश्व बंगाल व्यापार सम्मेलन के मंच से ममता बनर्जी के लिए कहा, आपका बोल्ड विजन पूरे देश में प्रसिद्ध है। पर्यटन के क्षेत्र में हमारी साझेदारी हो सकती है। हम निवेशकों से अपील करते हैं कि वे पर्यटन के अवसरों पर विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर, मंत्री ने क्यों पर्यटन क्षेत्र में साझेदारी की बात की, इसका भी स्पष्टीकरण दिया। उनका कहना था, 'हाई वैल्यू लो इम्पैक्ट टूरिज्म' के लिए भूटान को एक विकल्प के रूप में देखा जा सकता है। पश्चिम बंगाल और भूटान के बीच कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है। इस मामले में, बनारहाट-सम्सी रेलवे मार्ग एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। इसके साथ ही, मंत्री ने भूटान को ऑर्गेनिक फार्मिंग और कृषि क्षेत्र में भी एक संभावनाशील स्थान बताया। उनके अनुसार, भूटान रिन्यूएबल एनर्जी के लिए भी एक संभावनाशील क्षेत्र है।


उन्होंने कहा, ग्रीन एनर्जी के मामले में भूटान एशिया में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस क्षेत्र में हम एनर्जी पार्टनरशिप कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि विश्व बंगाल कन्वेंशन सेंटर में विश्व बंगाल व्यापार सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देश के 200 प्रतिनिधियों समेत कुल 5,000 प्रमुख व्यापारी और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। मुकेश अंबानी जैसे नामी व्यक्तित्व के साथ ही भूटान के मंत्री योंतेन फंटसो भी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed